
आदित्य कुमार/नोएडा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही थी. लेकिन सोमवार की देर रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण मौसम सुहावना हो गया. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक गर्मी में कोई कमी नहीं रहेगी बारिश तो होगी लेकिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. यह हाल इस सप्ताह के अंत तक रहने वाला है.
दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से तापमान चालीस डिग्री तक जा रहा था. सोमवार को हुई बारिश के बाद पारा नीचे आया है . मौसम विभाग के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को पूरे दिन धूप खिला रहा और तापमान 37.8 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच गया था. देर रात को हुई बारिश के बावजूद भी गर्मी में मामूली कमी देखी गई.
वायु गुणवत्ता सूचकांक में हुआ सुधार
बारिश के बाद नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक और शहर के पर्यावरण में जरूर सुधार आ गया. बीते दो दिनों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा में जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 के पार था. उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीएम 10,100-120 रहने वाला है, वहीं पीएम 2.5, 44 रहने वाला बै. जो कि कम खतरनाक स्थिति मानी जाती है.
आपके शहर से (नोएडा)
बारिश के बाद कई इलाकों में बत्ती हुई गुल
सोमवार की देर रात हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन नोएडा के अधिकतर क्षेत्रों में बत्ती भी गुल हो गई. इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा. सेक्टर, 61, 62, 63, 71,72, सराफाबाद, चौड़ा गांव में बिजली गुल रही. जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.
.
Tags: Noida news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 16:01 IST








