बिलासपुर में यहां मिल रही ‘अमृत लस्सी’, गर्मी में तन-मन को कर देगा कूल.. कूल!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में खान-पान के एक से बढ़ कर एक व्यंजन और डिश हैं. यहां के गोल बाजार के तेलीपारा मार्ग पर जैन लस्सी नाम की दुकान है. यहां न कोई स्टाफ है, न किसी तरह का ताम-झाम नहीं. यहां की सजावट भी कुछ खास नहीं है, लेकिन इनके ठेले पर जो लाइन लगती है, वो बताने के लिए काफी है कि यहां लस्सी कितनी बेहतरीन मिलती है.

यह ठेला यहां कई वर्षों से लग रहा और उतने ही साल से लोग यहां लस्सी पीने आते हैं. चाहे चिलचिलाती धूप और गर्मी हो या फिर बारिश का मौसम हो, जैन लस्सी के यहां लोगों की भीड़ कम नहीं होती. यहां लस्सी पीने के लिए लोगों की लाइन लगती है. भारी भीड़ का कारण यहां मिलने वाली स्पेशल लस्सी है.

दुकान के संचालक राजू जैन बताते हैं कि वो बिना किसी मिलावट के ताजा लस्सी बनाते हैं. इसको और स्वादिष्ट बनाने के लिए वो इसमें नारियल का खोबरा और कतरी डालते हैं. वो मात्र 20 रुपये में एक ग्लास लस्सी पिलाते हैं. यह चीप एंड बेस्ट है. यहां आने वाले लोगों को यह पसंद आती है. साथ ही, उन्हें गर्मी में राहत भी देती है. जब गर्मी बढ़ती है तो रोजाना लस्सी की खपत बढ़ जाती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 15:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें