भगवान रामलला के दर्शन के लिए बंपर टूर पैकेज, 599 रुपए में जाएं अयोध्या, ऐसे करें बुकिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. एक तरफ स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पड़ गई है तो दूसरी तरफ माता पिता अपने बच्चों को घुमाने के लिए पार्क पिकनिक स्पॉट पर जाते हैं. इस बीच पर्यटन विभाग ने खास तैयारी की है. अयोध्या के प्रति लोगों का आकर्षण देखते हुए पर्यटन विभाग ने स्पेशल टूर पैकेज शुरू कर दिया है. अगर आप धर्मनगरी अयोध्या के मठ मंदिरों के दर्शन-पूजन करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्त्वपूर्ण है. दरअसल पर्यटन विभाग ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या तक एक स्पेशल टूर पैकेज शुरू किया है, जिसमें आपको अयोध्या के मठ मंदिरों के दर्शन होंगे. यहां की संस्कृति और सभ्यता से आपको रूबरू होने का मौका भी मिलेगा.

खास बात यह भी है कि अयोध्या के सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन सिर्फ एक दिन में आपको करने का मौका मिल रहा है. इसका आपकी जेब पर खास कोई असर भी नहीं पड़ेगा. मात्र 599 रुपए में आप लखनऊ से अयोध्या तक जा सकते हैं, अयोध्या से दर्शन पूजन कर लखनऊ वापस भी आ सकते हैं. इस यात्रा में आप राम की पैड़ी, नागेश्वर नाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, कनक भवन और अयोध्या के अन्य मंदिरों के दर्शन आसानी से कर पाएंगे.

प्रति व्यक्ति 599 रुपए

पर्यटन विभाग के टूर एंड टूरिज्म डिवीजन के मैनेजर नीरज पाहुजा के मुताबिक प्रति व्यक्ति 599 रुपए का टिकट लगेगा. इसमें आपको टेंपो ट्रैवलर द्वारा लखनऊ से धर्मनगरी अयोध्या आने और जाने की सुविधा दी जाएगी. अयोध्या पहुंचते ही आपको एक गाइड भी उपलब्ध होगा. इतना ही नहीं लखनऊ के स्प्रू मार्ग स्थित गोमती होटल से हर रविवार को सुबह 8:00 बजे यात्रियों को लेकर टेंपो ट्रैवलर प्रस्थान करेगा.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

ऐसे करें बुकिंग

अगर आप लखनऊ से अयोध्या आना चाहते हैं और पर्यटन विभाग के इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको www.upstdc.co.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप सप्रू मार्ग स्थित गोमती होटल पर ऑफलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए दिए गए इन नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं 9415902726,9415013041.

Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Religion 18, Tour and Travels, Travel 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें