Uttarakhand: मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी पर लगी आग, देखते ही देखते जंगल में फैल गई ज्वाला!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- पुलकित शुक्ला
हरिद्वार.
चिलचिलाती गर्मी के बीच जंगलों में आग लगने की घटना है बढ़ रही है. हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों पर अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी बड़ी थी की हर की पैड़ी से भी नजर आ रही थी. धीरे-धीरे आग की लपटें भड़कने लगीं और पूरी पहाड़ी पर फैल गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और वन कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे तक मशक्कत करके आग पर काबू पाया.

गौरतलब है कि हरिद्वार का मनसा देवी मंदिर राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में स्थित है यहां का इलाका पूरी तरह जंगली है. इन दिनों बड़ी संख्या में लोग मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, इसीलिए ऐसे में आग लगने की घटना बड़े हादसे का कारण बन सकती है. गर्मियों के मौसम में पहाड़ियों पर घासें सूखी रहती हैं ऐसे में छोटी आग भी बड़ा रूप धारण कर लेती है.

लापरवाही बनती है आग का कारण
राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन रविंद्र पुंडीर का कहना है कि अक्सर लोगों की छोटी मोटी की लापरवाही जंगलों में आग का कारण बनती है. हरिद्वार में चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूछते हैं ऐसे में वहां पर कूड़ा कचरा भी इकट्ठा हो जाता है. बीड़ी सिगरेट के सेवन या अन्य कारणों से कूड़े में आग लगती है तो वह आग जंगलों की आग का कारण बन जाती है.

वन विभाग के पास नही पर्याप्त साधन
वन विभाग को हर साल संसाधनों की कमी से जूझना पड़ता है. पहाड़ों पर लगने वाली जंगल की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ऊपर नहीं पहुंच पाती है और वन विभाग में कर्मचारियों की भी कमी रहती है. इसलिए स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की टहनियां तोड़कर उससे आग बुझाई जाती है.

Tags: Uttarakhand Latest News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें