दुनिया में कई तरह के कांसेप्ट पर रिसर्च चल रही है. एलियंस से लेकर टाइम ट्रेवल जैसे कांसेप्ट के बारे में हमें पता तो है लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है. हमारे पास मौजूद कुछ तस्वीरों या कुछ ऐसी घटनाएं जो इस बात को सपोर्ट करती है, उसी के आधार पर हम बातें करते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों 1941 में क्लिक की गई एक तस्वीर की काफी चर्चा हो रही है. पहली नजर में ये तस्वीर आपको बेहद नॉर्मल लगेगी. इसे पब्लिक प्लेस में क्लिक किया गया, जिसमें काफी भीड़ नजर आ रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि भीड़ की ये तस्वीर कैसे स्पेशल हो गई?
अब ज़रा गौर से तस्वीर को देखें. भीड़ में मौजूद हर शख्स ने अपने समय के हिसाब से कपड़े पहने हैं. फैशन की बात करें तो हर एक टाइम का अपना अलग फैशन स्टेटमेंट रहा है. 1941 में जो फैशन चल रहा था, उसके हिसाब से बाकी सबने वैसे ही कपड़े पहन रखे हैं. लेकिन भीड़ में एक ऐसा शख्स है, जो आज के दौर के कपड़े पहने नजर आया. उसकी आंखों पर सनग्लासेस भी लगे हुए हैं. ये कपड़े और चश्मा आज से 82 साल पहले मौजूद नहीं था. फिर ये शख्स ऐसे कपड़ों और चश्मे में तस्वीर में कैसे कैद हो गया?
गहराता जा रहा है रहस्य
वायरल हो रही ये तस्वीर पहली बार 2010 में इंटरनेट पर शेयर की गई थी. इसे 1941 में कनाडा में खींचा गया था. उस समय वहां साउथ फोर्क वृज की रीओपनिंग चल रही थी. इसी कार्यक्रम के दौरान इस फोटो को क्लिक किया गया था. सब कुछ नॉर्मल था लेकिन अचानक तस्वीर में एक ऐसा शख्स दिखा जिसने आउट ऑफ फैशन कपड़े पहन रखे थे. उसके आसपास के हर शख्स ने सूट पहना था और हैट लगा रखी थी. लेकिन इस शख्स ने लोगो के साथ वाली शर्ट, कार्डिगन और सनग्लासेस लगा रखे थे.
शख्स ने पहन रखा था उसी दौर का फैशन
लोगों ने बताया फ्यूचरमैन
इस तस्वीर को 2004 में Barlorne-Pioneer Museum में प्रदर्शित किया गया था. शख्स के हाथ में एक कैमरा भी नजर आया. जब 2010 में इसे इंटरनेट पर शेयर किया गया, तब लोगों ने इसपर अपने व्यूज देने शुरू किये. कई ने लिखा कि ये टाइम ट्रेवल कर भूतकाल में गया था. ये टाइम ट्रेवलर है. लेकिन जब इस तस्वीर का फैक्ट चेक किया गया तो असलियत सामने आ गई. फैक्ट चेकिंग साइट Snopes ने तस्वीर की जांच में पाया कि शख्स ने जो भी पहन रखा था, सब उस समय मार्केट में मौजूद था. उसके शर्ट पर बना लोगो M Montreal Maroons हॉकी टीम का लोगो था, जो 1924-1938 के बीच खेलता था. वहीं ऐसे सनग्लासेस उस समय के फैशन में आ गए थे. हालांकि, उतने चलन में नहीं थे.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 08:06 IST








