कई इत्रों की खुशबू के मेल से बना ये इत्र, अब लोगों को खूब आ रहा पसंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजली शर्मा/कन्नौज. कन्नौज का नाम आते ही सबसे पहले लोग खुशबू को ही महसूस करने लगते हैं. ऐसे में कन्नौज के इस युवा इत्रव्यापारी ने नई सोच को आगे बढ़ाते हुए अब कुछ अलग करने की ठानी है. ऐसे में ये युवा इत्रव्यापारी कई तरह के इत्रों का मिलान करके एक नई तरह की खुशबू को बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है. शुरुआती दौर में तो भले ही असफलता हाथ लगी, लेकिन अब लगातार सफल हो रहे हैं.

 ग्राहकों की डिमांड पर तैयार होती है खुशबू

इत्रव्यापारी शिवा कई इत्रों को एक मानक के बराबर करके उसमें एक-एक बूंद को डालकर उसमें एक नई फ्रेगरेंस तैयार करते हैं. जिस पर कई बार रिसर्च भी होती है. खुशबू कभी हाथ पर लगाई जाती है तो कभी कपड़ों पर, ये खुशबू लोगों को काफी पसंद आ रही है. शिवा बताते हैं कि हमारे यहां ग्राहकों की डिमांड पर उनको उसी तरह की खुशबू तत्काल बनाकर दी जाती है. कुछ लोगों को लाइट तो कुछ हार्ड खुशबू पसंद करते हैं. मीठी खुशबू सबको सबसे ज्यादा पसंद आती है.

शिवा ने बताया कि हमने अब तक कई मिक्स खुशबू बनाई है.जोकि ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही है. इसमें अशील, क्रिगर, वन मिलियन, हूगो बॉस, अरमानी के नाम की खुशबू बनाई जा चुकी है. यह सभी खुशबू 24 से 48 घण्टे बनी रहती हैं. इनकी कीमत इनके मानकों पर आधारित रहती है.

Tags: Kannauj news, Kannauj perfume trader raided, Latest hindi news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें