How much power a ceiling fan consumes what will be the electricity bill for running it for 30 days – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सीलिंग फैन घर में ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपकरण है.
बिजली बिल की चिंता किए बिना लोग घंटो सीलिंग फैन चलाते हैं.
जान लीजिए एक महीने में कितनी बिजली खा जाता है पंखा.

Fan Electricity Use in 8 Hours : छत का पंखा यानी सीलिंग फैन (Ceiling Fan) घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है. भले ही आपको घरों में एसी-कूलर न मिले, लेकिन सीलिंग फैन हर घर में मिल जाएगा. लोग अपने घर के कमरों, हॉल और यहां तक कि किचन में भी सीलिंग फैन लगवा लेते हैं. छत का पंखा एसी-कूलर के मुकाबले काफी सस्ते में आ जाता है और कम खर्च में आपको दिनभर हवा भी देता है. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर में लगा सीलिंग फैन महीने में कितनी बिजली खा रहा है.

लोग अपनी जरूरत के हिसाब से घरों में सीलिंग फैन लगवाते हैं. अगर कमरा बड़ा हो तो उसमें दो सीलिंग फैन की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में आपको यह जरूर जानना चाहिए कि सीलिंग फैन चलाने से महीने में आपका बिजली बिल कितना बढ़ रहा है. चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: Apple WWDC 2023: ऐपल किन फीचर्स को करने वाला गुड बाय और किसका करेगा वेलकम? आज रात हो जाएगा फैसला

पॉवर के अनुसार करता है बिजली की खपत
बिजली के अन्य उपकरणों की तरह, छत में लगने वाला पंखा भी अपनी पॉवर के अनुसार बिजली की खपत करता है. सीलिंग फैन लगातार कई घंटों तक चलते हैं इसलिए कंपनियां इन्हें पॉवर एफिसिएंट बनाती हैं. आमतौर पर सीलिंग फैन की वाट क्षमता 70W से 100W की होती है.

अगर मान लीजिये कि आपके कमरे में लगा सीलिंग फैन 70W का है तो यह एक घंटे में 70W की बिजली की खपत करेगा. यानी आप इसे 10 घंटे चलाएंगे तो यह 10 घंटे में 10X70 = 700W बिजली की खपत करेगा. अगर यूनिट के हिसाब से देखें तो 10 घंटे में 0.7kWh (किलोवाट आवर) यूनिट बिजली खर्च होगी.

यह भी पढ़ें: Blue Star 1.5 Ton Split AC आधी कीमत पर खरीदने का मौका, साथ में मिलेगी 10 साल की वारंटी

एक महीने में कितना आएगा बिल?
अब अगर आपके यहां बिजली की दर 7.50 रुपये प्रति यूनिट है, तो इस हिसाब से सीलिंग फैन के दिनभर में 10 घंटे चलने से 0.7kWh X 7.50 = 5.25 रुपये प्रति दिन का खर्च आएगा. अगर एक महीने का हिसाब देखें तो एक सीलिंग फैन को 30 दिन चलाने पर 157.5 रुपये, यानी लगभग 158 रुपये का खर्च आएगा.

BLDC फैन करता है बिजली की बचत
आजकल मार्केट में कम बिजली की खपत करने वाले BLDC फैन आ गए हैं. ये फैन 25 वाट से 50 वाट पॉवर क्षमता के आते हैं. साथ ही इनमें कई तरह के रिमोट फंक्शन भी मिलते हैं. BLDC सीलिंग फैन साधारण पंखे के मुकाबले आधी बिजली की खपत करता है. हालांकि इन्हें लगवाने के लिए आपको एक बार मोटी रकम खर्च करनी होगी. बाजार में BLDC सीलिंग फैन 2000-7000 रुपये में उपलब्ध हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें