Asia Cup: पाकिस्तान को 3 देशों ने दिया झटका, अब उसके पास 2 ही रास्ते, पहला- वह टूर्नामेंट से हटे, नहीं तो…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी को एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर बड़ा झटका लगा है. पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं आने पर हाईब्रिड मॉडल पर वनडे एशिया कप कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने हाईब्रिड माॅडल को मानने से इनकार कर दिया है. अब पाकिस्तान के पास 2 ही विकल्प बचे हैं. पहला या तो वह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर कराए और दूसरा ऑप्शन ये है कि वह टूर्नामेंट से हट जाए. पहले भी बिना पाकिस्तान के एशिया कप के मुकाबले हो चुके हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 3 देशों ने पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल को अस्वीकार कर दिया है. यह उसके लिए एक झटके की तरह है. इससे पहले नजम सेठी ने कहा था कि यदि हमें पूरा टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर कराने के लिए कहा जाता है, तो हम टूर्नामेंट से हट जाएंगे. वह शुरुआती 4 मुकाबले पाकिस्तान में कराना चाहता है और इसके लिए उसने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का प्रस्ताव भी रखा है. पीसीबी पाकिस्तान के अलावा यूएई में भी टूर्नामेंट कराने की तैयारी कर रहा है.

श्रीलंका से रिश्ते हुए खराब
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एशिया कप कराने को तैयार है. श्रीलंका के मेजबानी में आगे आने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उससे नाराज हो गया था और उसने उसके खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक रद्द कर दी. अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो एशिया कप में 6 की जगह 5 ही देश उतरेंगे. भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल को भी इसमें जगह मिली है. इससे पहले 1990-91 में भारत में हुए एशिया कप में भी पाकिस्तान की टीम नहीं उतरी थी.

WTC Final के लिए अश्विन की जगह प्लेइंग-XI में पक्की नहीं, फिर भी की खास तैयारी, काउंटी तक का डेटा जुटाया

अगर एशिया कप के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होते हैं, तो पाकिस्तान भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू कराने की मांग कर सकता है. पिछले दिनों आईसीसी के अधिकारी इसी मसले को लेकर पाकिस्तान पहुंचे थे. इसके अलावा 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी पाकिस्तान को मिली हुई है. इससे भी बीसीसीआई नाराज है.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Pakistan, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें