Karnataka Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसा क्रूजर, 5 लोगों की मौत और 13 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक के यादगिरी जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी, जिसके चलते मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यादगिरि के डिप्टी एसपी ने बताया कि हादसा बालिचक्र के पास हुआ है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस ने बताया है कि हादसे में मारे गए सभी लोग आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले के वेलागोडु गांव के रहने वाले थे. ये सभी ख्वाजा बंदेनवाज उर्स में शामिल होने के लिए कर्नाटक के कलबुर्गी जा रहे थे.

पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार की सुबह चार बजे हुआ. जब 18 लोगों को ले जा रहा क्रूजर वाहन ट्रक से जा भिड़ा. भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के यादगिरि के डिप्टी एसपी बसवेश्वर और सैदापुर के पुलिस इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का दौरा किया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रायचूर आयुर्विज्ञान संस्तान में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

बता दें कि बीते सोमवार को सिंचाई नहर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से कुल सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि 18 लोगों का एक ग्रुप एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जुपुडी गांव जा रहा था. इसी दौरान वड्डीचेरूकुर मंडल के लिंगयापलेम गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के अचानक पलट जाने के चलते सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 50 वर्षय मिक्कीली नागम्मा, गोरिकापुडी मारेम्मा, रथना कुमारी, कट्टा निर्मल, गरिकापुदी सुहासिनी, मामिदी झांसीरानी और गरिकापुदी सलोमी के रूप में हुई है.

Tags: Karnataka, Road accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें