
हाइलाइट्स
भिंडी के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है.
यह पिपल्स, एक्ने, ड्राइनेस से लेकर रिंकल प्रॉब्लम को भी दूर करता है.
Okra Water Skin Benefits: हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इन्हीं हरी सब्जियों में से एक है भिंडी, जिसे हर घर में बनाया जाता है. भिंडी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इससे निकलने वाला जेली जैसा पदार्थ दरअसल पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद कर सकता है. बता दें कि इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नेशियम, विटामिन सी, एंडी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी6 आदि पाया जाता है जो स्किन प्रॉब्लम्स को हील करने और हेल्दी व हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है. यहां हम बता रहे हैं कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए भिंडी से निकलने वाला पानी कितना फायदेमंद है.
स्किन को रखता है हेल्दी- हेल्थलाइन के मुताबिक, भिंडी से निकलने वाला जेली सा पदार्थ दरअसल विटामिन, मिनरल्स से भरा होता है. यह स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने में मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो सेहत के साथ साथ स्किन को भी यूवी किरणों के असर से बचाता है और प्रॉब्लम फ्री रखने में मदद करता है.
पिंपल्स की समस्या- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स होते रहते हैं तो आप स्किन केयर में भिंडी से इस पानी का इस्तेमाल करें. इसकी मदद से आपकी स्किन पर मौजूद संक्रमण, फंगल और बैक्टीरिया दूर होंगे और पिंपल्स की समस्या भी खत्म होगी.
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए 5 नुस्खे बेहद फायदेमंद, किचन में रखे इन मसालों का करें उपयोग, चांद सा चमकने लगेगा चेहरा
ड्राइनेस करे दूर- अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो आप भिंडी के पानी की मदद से स्किन को हाइड्रेट कर सकते हैं. इसकी मदद से स्किन का नेचुरल ग्लो वापिस आता है और चेहरे से ड्राइनेस गायब हो जाती है.
झुर्रियां करे दूर- भिंडी का पानी आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है जिससे उम्र से पहले चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स नहीं बनतीं. इस तरह ये एजिंग के लक्षण को धीमा करने में भी असरदार है.
ये भी पढ़ें: सन टैनिंग ने छीन लिया है स्किन का निखार, 8 घरेलू तरीकों की लें मदद, मिनटों में दमक उठेगी त्वचा
इस तरह करें इस्तेमाल
ताजा भिंडी लें और इसे अच्छी तरह से धोकर काट लें. अब इसे थोड़े से पानी में भिगोकर छोड़ दें. धीरे धीरे पानी में इसका जेल जैसा पदार्थ घुलने लगेगा. 15 मिनट बाद आप इस पानी को अपने चेहरे पर लगा लें. करीब 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. आप ऐसा रोज कर सकते हैं. लेकिन बेहतर होगा कि आप इस्तेमाल से पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Fashion, Glowing Skin, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 10:43 IST








