Noida: अपार्टमेंट के बाहर नाले के पानी से नारियल धो रहा था रेहड़ी वाला, Video वायरल हुआ तो…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा. शहर की एक हाई सोसाइटी के पास नारियल पानी बेचने वाले एक दुकानदार का वीडियो इन दिनों वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सोसाइटी के बाहर नारियल बेचने वाला एक शख्स नाले के पानी से नारियल को साफ करता दिख रहा है. किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है. लोगों का कहना है कि जिस नारियल का पानी हम सेहत के लिए पीते है उसे हमारे साथ धोखा करके इस तरह से बेच जा रहा है.

आरोपी की पहचान समीर रूप में हुई है. ये वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी राधा स्काई गार्डन के बाहर का है.  इस वीडियो में नजर आ रहा है एक व्यक्ति नारियल को धोने के लिए पास से ही बह रही नाली से गंदा पानी निकलाता है और नारियल पर ले जाकर डालता है.पास में खड़े किसी दूसरे शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

हिरासत में समीर खान
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नारियल पीने वाले लोगों ने नारियल बेचने वाले व्यक्ति समीर खान की शिकायत राधा स्काई गार्डन सोसायटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से की. जिसके बाद नारियल की दुकान को हटवा दिया गया. बिसरख थाना पुलिस ने समीर खान को हिरासत में ले लिया है.

सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं लोग
राधा गार्डन सोसायटी में रहने वाले सत्य प्रकाश बताते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखी. तब उनको इसकी जानकारी मिली. सुरक्षाकर्मियों से जब पूछा गया तो पता चला कि पिछले 15 दिन पहले ही समीर खान यहां पर दुकान लगाने के लिएआया था. वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया. वहीं इस मामले में बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों की शिकायत के आधार पर नारियल बेचने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. जांच की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 10:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें