गोंडा. महिला पहलवानों के यौन शोषण का मामला लगातार सुर्खियां बटौर रहा है. बीते कल भी पहलवानों के ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद आंदोलन खत्म करने की खबरें सामने आई थी. हालांकि, बाद में इन पहलवानों ने खबरों का खंडन किया और कहा कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है.
अब महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी रविवार रात को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के पैतृक निवास विश्नोहरपुर पहुंची और 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. इनमें सांसद के करीबी, परिजन, सहयोगी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. एसआईटी ने पूर्व में 125 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किये थे. अब यह संख्या 137 पहुंच गई है. जांच टीम ने गोंडा से कुछ लोगों के नाम-पते, मोबाइल नंबर के अलावा पहचान पत्र भी साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं.
एसआईटी पहले भी गोंडा में लोगों के बयान रिकॉर्ड कर चुकी है. वह देश के साथ विदेश में भी कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान सांसद पर लगे आरोपों की जांच कर रही है. महिला पहलवानों की मांग के बावजूद अब तक आरोपी बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

हाथ में पानी की बोतल और सैंडल, दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की फाइट का VIRAL VIDEO

दिल्ली: जाफराबाद में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 घायल, जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण के खिलाफ लगाए अपने आरोप वापस लिए, नया बयान दर्ज कराया

बुलेट ट्रेन ने पकड़ी स्पीड, पिछले सात माह में निर्माण का बना रिकार्ड

दिल्ली- NCR में एक्सप्रेसवे की रेलिंग काटकर रास्ता बनाने वालों पर अब होगी सख्ती, NHAI वसूलेगा 2 करोड़ रुपया!

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के अवैध हथियारों का सप्लायर स्पेशल सेल ने दबोचा, USA-दुबई में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर चला रहा था रैकेट

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?

गाजियाबाद के मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, भक्तों ने इन परिधानों में मिलेगा प्रवेश

IGIA: इंडोनेशिया-आस्ट्रेलिया की सैन के नाम पर चपत, 15000 डॉलर और पासपोर्ट लेकर फरार हुआ एजेंट, दंपति बना शिकार
साक्षी मलिक ने नौकरी ज्वाइन की
मंगलवार को साक्षी मलिक जब रेलवे की नौकरी पर दोबारा लौटी तो खबरों का बाजार गर्म हो गया कि वह आंदोलन से पीछे हट गई हैं और उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली है. इसी तरह का मामला बजरंग पुनिया के साथ आया. लेकिन उन्होंने भी खबरों का खंडन किया. साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने कहा कि वह नौकरी ज्वाइन करने जरूर आए हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका आंदोलन खत्म हो गया है. बृजभूषण के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी है.
.
Tags: Brij Bhushan Singh, Vinesh phogat ban, Wrestling Federation of India
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 09:37 IST








