हाइलाइट्स
मुंबई से अहमदाबाद का सफर दो घंटे का होगा पूरा.
कुल लंबाई 508 किलोमीटर की होगी.
नई दिल्ली. भारत की पहली मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना (MAHSR) या बुलेट ट्रेन, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1 लाख 8,000 करोड़ रुपये है, को अगस्त 2026 तक सूरत-बिलिमोरा (63 किमी) के बीच ट्रायल रन के लिए लक्षित किया गया है. बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलेगी और मुंबई-अहमदाबाद के बीच की पूरी दूरी को केवल 127 मिनट में तय करेगी.
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार कुल तैयार वायडक्ट में वडोदरा के पास 12.6 किलोमीटर का वायाडक्ट और अन्य स्थानों पर 48.7 किमी. का निर्माण शामिल है. वायडक्ट निर्माण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अक्तूबर 2022 तक 10 किमी वायडक्ट बनाया गया था और मई 2023 तक 60 किमी काम हुआ पूरा, यानी सात माह में 50 किमी वायडक्ट तैयार किया गया है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के अवैध हथियारों का सप्लायर स्पेशल सेल ने दबोचा, USA-दुबई में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर चला रहा था रैकेट

UPSC Civil Services Prelims Result 2023: कब आएगा CSE प्रिलिम्स रिजल्ट 2023, फेल होने वाले कितनी बार और दे सकेंगे पेपर

8वीं की ट्यूशन फीस भरने की भी नहीं थी पिता की हैसियत, बेटी ने मेहनत के दम पर पास किया UPSC

दिल्ली- NCR में एक्सप्रेसवे की रेलिंग काटकर रास्ता बनाने वालों पर अब होगी सख्ती, NHAI वसूलेगा 2 करोड़ रुपया!

गाजियाबाद के मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, भक्तों ने इन परिधानों में मिलेगा प्रवेश

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?

हाथ में पानी की बोतल और सैंडल, दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की फाइट का VIRAL VIDEO

दिल्ली: जाफराबाद में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 घायल, जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण के खिलाफ लगाए अपने आरोप वापस लिए, नया बयान दर्ज कराया

IGIA: इंडोनेशिया-आस्ट्रेलिया की सैन के नाम पर चपत, 15000 डॉलर और पासपोर्ट लेकर फरार हुआ एजेंट, दंपति बना शिकार
एनसचएसआरसीएल के अनुसार सूरत रेलवे टर्मिनल के निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है. सी 4 पैकेज के तहत सूरत,भारूच, बिलीमोरा और वापी स्टेशन समय पर पूरे कर लिए जाएंगे. अहमदाबाद जिले में भी साबरमती टर्मिनल हब भवन का कार्य प्रगति पर है जो हाई स्पीड रेल स्टेशन को भारतीय रेलवे के स्टेशन तथा मेट्रो और बस स्टेशन को जोड़कर यात्रियों को एक उत्तम सुविधा प्रदान करेगा.
बुलेट ट्रेन पर एक नजर
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी लम्बी भारत की पहली हाई स्पीड रेल लाइन का निर्माण कर रहा है, जिसका 352 किमी मार्ग गुजरात के नौ और महाराष्ट्र के तीन जिलों से होकर गुजरेगा. महाराष्ट्र में परियोजना की कुल लंबाई 156 किमी और नगर हवेली में 4 किमी है. परियोजना का कार्य इन सभी आठ जिलों में शुरू हो चुका है. इस कोरिडोर में 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किमी प्रति घंटे की होगी और इसका डिजाइन 350 किमी प्रति घंटे के अनुसार होगी. मुंबई से अहमदाबाद दो घंटे में बुलेट ट्रेन पहुंचेगी
.
Tags: Ahmedabad News, Bullet train, Indian railway, Mumbai
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 08:11 IST








