वियाग्रा लेते ही प्रेग्‍नेंट हुई मह‍िला ! 45 की उम्र में बनी मां, पहले डॉक्‍टरों ने खड़े कर दिए थे हाथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कई बार ऐसी अजीबोगरीब खबरें आ जाती हैं, जिन्‍हें पढकर दिमाग चकरा जाता है. हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि ऐसा भी हो सकता है क्‍या? ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आई है. 45 साल की एक मह‍िला जिसे डॉक्‍टरों ने प्रेग्‍नेंसी के लिए बूढ़ी करार दे दिया था. हाथ खड़े कर दिए थे. यहां तक कह दिया था कि वह कभी प्रेग्‍नेंट हो ही नहीं सकती, वह सिर्फ वियाग्रा खाने से प्रेग्‍नेंट हो गई. चौंक गए न. मह‍िला ने खुद यह दावा कर सबको हैरान कर दिया है. वह सिर्फ प्रेग्‍नेंट ही नहीं हुई, एक बच्‍चे की मां भी बन गई है. उनका मानना है कि वियाग्रा उनकी सफलता की कुंजी थी. आइए जानते हैं आख‍िर क्‍या है पूरा मामला.

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया की रहने वाली 48 साल की कैरिन रॉकिंड अपने 52 वर्षीय पति जोश क्लूर से शादी के बाद से बच्‍चे के लिए ट्राई कर रही थीं. पांच साल तक दोनों ने कोश‍िश की लेकिन हर बार कोई कोई दिक्‍कत आ जाती थी. दो बार गर्भपात भी हुआ. तब लगा कि सबकुछ खत्‍म हो गया. फ‍िर दोनों ने आईवीएफ (IVF) आजमाने का फैसला किया. सिर्फ एक बार में इस ट्रीटमेंट पर 40,000 डॉलर यानी तकरीबन 33 लाख रुपये का खर्च किया. इसके लिए उन्‍हें कर्ज लेना पड़ा. एक फ्रेंड से 10000 डॉलर उधार लेना पड़ा. कैरिन ने 26 साल के एक शख्‍स के एग्‍स लिए. लेकिन भ्रूण नहीं बन पाया. और यह कोश‍िश फेल हो गई.

YouTube वीडियो से मिला उपाय
इसी बीच कैरिन को YouTube वीडियो मिला, जिसमें एक महिला ने दावा किया कि उसने वियाग्रा का उपयोग किया था. पुरुषों के लिए बनाई गई इस दवा से उसके गर्भाशय के अस्तर को विकसित करने में मदद मिली.एक अन्‍य मह‍िला की सास ने कहा कि उसने भी अपनी बहू के लिए इसका प्रयोग किया और कुछ ही हफ्तों बाद प्रेग्‍नेंट हो गई. कैरिन ने कहा-मैं पहले से काफी दुखी थी. क्‍योंकि 2 बार गर्भपात के बाद डॉक्‍टरों ने कह दिया था कि बच्चा पैदा करने के लिए ‘बहुत बूढ़ी’ हो चुकी हूं. लेकिन मैं प्रेग्‍नेंट होना चाहती थी. मुझे भरोसा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं. इसके बाद मैंने भी यह तरीका अपनाने का फैसला किया.

डॉक्‍टर भी तरीका जानकर हैरान रह गए
कैरिन ने बताया कि वह भी डॉक्‍टर के पास गईं और वियाग्रा के बारे में बताया. डॉक्‍टर ने साफ मना कर दिया. यहां तक क‍ि हंसने लगे और कहा कि मैंने कभी इस तरह से काम करते नहीं देखा. लेकिन मैं नहीं मानी. उसका इस्‍तेमाल किया और कुछ ही दिनों बाद मैं प्रेग्‍नेंट हो गई. मैं भी यह देखकर हैरान थी. नौ महीने बाद मेरा बच्‍चा मेरे हाथों में था. मेरा चमत्कारी बच्चा एक वियाग्रा उत्पाद है. ऐसा लगा कि हमारी सारी मेहनत रंग लाई है. यह चमत्‍कार‍िक बच्‍चा है. यह पैदा होना चाहता था, लेकिन किसी वजह से दिक्‍कत आ रही थी.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें