
मुंबई. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बागा की प्रेमिका बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने हाल ही में दावा किया कि शो के मेकर्स ने काम करने के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया. उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में मरने यानी सुसाइड करने के विचार भी आए. उन्होंने कहा कि मेकर्स ने उन्हें 3 महीने की फीस नहीं दी है, जो लगभग 4-5 लाख रुपए है. इसे एक साल पूरा हो चुका है. इससे पहले मोनिका बताया था कि शो के सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ. उनकी मां कैंसर का इलाज करवा रही थीं, तो मेकर्स ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया.
मोनिका भदौरिया ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए बयान में कहा था, “मैं रात अस्पताल में बिताती थी और वे मुझे शूटिंग के लिए सुबह-सुबह बुलाते थे. यहां तक कि अगर मैं कहूंगी कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, तो वे मुझे आने के लिए मजबूर कर देते थे. सबसे बुरी बात यह थी कि शूट पर आने के बाद भी मैं इंतजार करती था, मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं होता था.’
मोनिका भदौरिया ने अब पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं बहुत सारी फैमिली ट्रेजेडी से गुज़री. मैंने बहुत ही कम समय में अपनी मां और दादी दोनों को खो दिया. वे दोनों मेरी लाइफ के पिलर थए. उन्होंने मुझे इतनी अच्छी तरह से पाला कि मैं उनके जाने के सदमे से उबरने में सक्षम नहीं थी. मुझे लगा कि मेरा जीवन समाप्त हो गया है.”
मोनिका भदौरिया ने आगे कहा, “इस दौरान मैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए काम कर रही थी, जो काफी टॉर्चर करने वाला भी था. तो इस सारी यातना और विचारों ने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए. उन्होंने (शो के मेकर्स) कहा-‘उसके पिता की मौत हो गई, और हमने पैसे दे दिए. हमने उसकी बीमार मां के इलाज के लिए भी पैसे दिए.’ इन शब्दों ने मुझे बहुत आहत किया था.”
मोनिका कहा कि वह शो के सेट पर हो रहे उनके साथ बर्ताब से दुखी थीं और शो छोड़ना चाहती थीं. उन्होंने कहा, “मेरा सपना था कि मैं अपने माता-पिता को अपने शो के सेट पर लाऊं, लेकिन सेट पर माहौल देखने के बाद मैंने फैसला किया कि मैं अपने माता-पिता को कभी भी सेट पर आने के लिए नहीं कहूंगी. लेकिन जब मेरी मां बीमार थीं और अपने आखिरी दिन गिन रही थीं, तो मैंने सोचा कि मुझे उन्हें सेट पर लाना चाहिए और उन्हें दिखाना चाहिए कि मैं कहां काम करती हूं, लेकिन यह असंभव रहा.”
.
Tags: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, TMKOC
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 09:05 IST








