शिखा श्रेया/रांची. अगर आप सोने में इनवेस्ट करना चाह रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें. क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जहां सोने की कीमत स्थिर रही, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,650 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 59,480 रुपए तय की गई है. वहीं, चांदी प्रति किलो 77,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया कि सोने के भाव में स्थिरता व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज 100 रुपए की गिरावट आई है. आज चांदी प्रति किलो 77,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (सोमवार) शाम तक चांदी 77,800 रुपए की दर से बिकी थी.
सोना स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में कोई हलचल नहीं देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,650 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 56,650 रुपए ही तय की गई है. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,480 रुपए के भाव से खरीदा था. आज भी इसकी कीमत 59,480 रुपए तय की गई है.
आपके शहर से (रांची)

गर्मियों में ताजा-ताजा नारियल पानी पीना तो है तो आइए इस दुकान में, हेल्थी और हाईजीनिक

Jagannath Rath Yatra 2023: 19 या 20 जून…कब निकलेगी जगन्नाथ यात्रा? जानें बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषी से

Photos: रांची में बॉलीवुड थीम पर रेस्टोरेंट, यहां आएंगे…तो फिल्मी हो जाएगा मूड, देखें तस्वीरें

रांची में फेमस हैं ‘नागपाल छोले भटूरे’, स्वाद के दीवाने हैं लोग, नाम सुनते ही मुंह में आ जाता है पानी

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?

Jamshedpur News: बेकरी में बनाना चाहता हैं करियर तो आपके लिए है सुनहरा मौका, यहां दी जा रही ट्रेनिंग

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

Jharkhand News: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण नौजवान होगें हुनरमंद, जानें प्लान

Palamu News: पुलिस वाला बनकर महिला से गहने की ठगी, वारदात CCTV में कैद, ‘असली पुलिस’ के हाथ खाली

उड़ीसा रेल हादसा; गोड्डा के दो मजदूरों की भी मौत, काम करने गए थे चेन्नई, घर पहुंचे शव

हौसले को सलाम! आंखों से दिखाई नहीं देता, ऑडियो सुनकर 12th में हासिल किए 70% मार्क्स
मिस्ड कॉल से जानिए भाव
IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
.
Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 07:59 IST








