Basti Crime News: बस में कर रहा था छेड़छाड़, मुसाफिरों ने पकड़कर पीटा, किया पुलिस के हवाले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/बस्ती. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक मनचले को पब्लिक ने जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. यह मनचला बस में लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था.

यह मामला वाल्टरगंज थाना के मनौरी चौराहे का है. पिटे मनचले की पहचान बिहार के तंजी सिंह उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है. सरकारी बस में तंजी सिंह लड़कियों से छेड़खानी और अश्लील हरकत कर रहा था. लड़कियों के विरोध करने पर बस पैसेंजरों को तंजी सिंह की हरकत का पता चला. तब पैसेंजरों ने तंजी सिंह की धुनाई कर दी. फिर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने तंजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, मनचला तंजी सिंह पेशे से ठेकेदार है. गोरखपुर से सरकारी बस से सिद्धार्थनगर जा रहा था. गोरखपुर से परिवार के साथ एक लड़की भी बस में सवार हुई. बस में लड़की के साथ तंजी सिंह छेड़खानी करने लगा. जब लड़की मनचले से परेशान हो गई, तो उसकी हरकतों के बारे में उसने अपने परिजनों को बताया. परिजनों और बस में सवार लोगों ने जब मनचले की हरकत के बारे में सुना, तो बस में ही पहले उसकी धुनाई कर दी. मनचले को पकड़ कर बिठा लिया गया. बस जब मनौरी चौराहे पर पहुंची तो बस को पुलिस चौकी पर रोका गया. मनचले को बस से उतार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

वाल्टरगंज थाना के एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मनचले तंजी सिंह को लड़की के परिजन और बस के कंडक्टर ने पुलिस के हवाले किया. लड़की के परिजनों की तहरीर पर मनचले तंजी सिंह के खिलाफ धारा 354, 354A के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Tags: Accused arrested, Basti news, Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें