जन्मदिन की पार्टी के बिल को लेकर हुआ विवाद, पहले खिलाया केक और फिर 4 युवकों ने कर दी दोस्त की हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. महाराष्ट्र के गोवंडी में खाने के बिल को शेयर करने को लेकर 18 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो नाबालिग आरोपितों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. यह पूरा विवाद 10 हजार रुपये के खाने के बिल को लेकर हुआ था. सोमवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले 19 और 22 साल के दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया. जबकि नाबालिग लड़कों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

शिवाजी नगर पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित ने 31 मई को एक ‘ढाबे’ (सड़क किनारे भोजनालय) में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था और खाने का बिल लगभग 10,000 रुपये आया था. उन्होंने कहा कि बिल साझा करने को लेकर पीड़ित और उसके दोस्तों के बीच विवाद हुआ, लेकिन उसने अपनी जेब से भुगतान कर मामले को सुलझा लिया. बाद में, चारों आरोपियों ने एक और जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया और अपने दोस्त को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया.

अधिकारी ने कहा कि उसे केक खिलाने के बाद, उन्होंने उस पर कई बार धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के सामने आने के बाद, 17 साल की उम्र के दो नाबालिगों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि उनके प्रमुख दोस्तों को 2 जून को मुंबई अपराध शाखा ने अहमदाबाद से पकड़ा, जब वे उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर गोंडा भागने की कोशिश कर रहे थे.

अधिकारी ने कहा कि कम उम्र के लड़कों को सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. वहीं इस हत्या के चलते मृतक का परिवार सदमे में है.

Tags: Mumbai

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें