
हाइलाइट्स
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. WTI क्रूड 0.21 डॉलर घटकर 71.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.
भुवनेश्वर में पेट्रोल आज 103.63 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल की कीमत 95.18 रुपये है. जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं है लेकिन डीजल हल्की बढ़त के साथ 89.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 94.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
.
Tags: Business news, Business news in hindi, Petrol diesel price, Petrol price today
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 06:38 IST








