WTC Final से पहले टीम इंडिया एक गेंदबाज से डरी, खिलाड़ी अंतिम समय में तोड़ खोजने में जुटे, क्या मिलेगा फायदा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में जुटी हुई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल मैदान में यह बड़ा मुकाबला होना है. मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज खास तैयारी करते दिखे. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हो या 2021 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ंत, दोनों ही मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे. ऐसे में भारतीय बैटर्स को जयदेव उनादकट और अनिकेत चौधरी के अलावा इंग्लैंड के लोकल तेज गेंदबाजों ने बाएं हाथ की गेंदबाजी का काफी अभ्यास कराया. यह दिखाता है कि बैटर्स बाएं हाथ के गेंदबाज को लेकर कितने दबाव में हैं.

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नई गेंद से बेहद खतरनाक साबित होते हैं. ऐसे में टीम इंडिया उनका तोड़ खोजने में जुटी हुई है. इंग्लैंड की बात करें, तो नई गेंद से शुरुआत में अच्छी स्विंग मिलती है. ऐसे में शुरुआती 10 से 15 ओवर काफी अहम रहते हैं. ट्रेनिंग सेशन की बात करें, तो तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और रिजर्व खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी खिलाड़ी इसमें शामिल हुए.

ढाई घंटे चला अभ्यास सत्र
सोमवार शाम को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने लगभग ढाई घंटे तक चले अभ्यास किया है. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने सभी की तैयारी नजदीक से देखी. भारत के मुख्य बल्लेबाजों ने नेट पर पर्याप्त समय बिताया वही रोहित ने थ्रो डाउन का अभ्यास किया. चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी सबसे पहले नेट्स पर अभ्यास के लिए आए. शमी ने भी 30 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया.

WTC Final में टीम इंडिया की दीवार को खास 30 से खतरा, 4 से रहना होगा सावधान, मौके मिलते ही कर देते हैं खेल

विकेटकीपर पर फैसला अब तक नहीं
विराट कोहली ने स्पिनरों की कुछ गेंदे खेलने के बाद जयदेव उनादकट और मोहम्मद शमी का सामना किया. इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल के साथ स्लिप में कैच लेने का अभ्यास किया. अभ्यास सत्र को देखकर लगा कि भारत ने अभी तक विकेटकीपर को लेकर फैसला नहीं किया है. ईशान किशन और केएस भरत दोनों ने ही बल्लेबाजी अभ्यास करने से पहले विकेटकीपिंग का अभ्यास किया. इन दोनों में से किसे अंतिम एकादश में रखा जाएगा, इस पर फैसला अंतिम समय में लिया जाएगा.

Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें