
Assam HS 12th Result 2023: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (The Assam Higher Secondary Education Council, AHSEC) जल्द ही असम उच्चतर माध्यमिक (Higher Secondary, HS) परिणाम 2023 घोषित करेगा, ये जानकारी असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है. जो छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट – ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.
छात्रों को असम बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. उम्मीदवार एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकेंगे. असम कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी. ये जारी होने वाला रिजल्ट फाइनल होगा. असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद असम बोर्ड से 12वीं के पेपर देने वालों छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से मार्कशीट लेनी होगी.
पिछले साल विज्ञान के छात्रों का पास प्रतिशत 92.19% था. कॉमर्स में पास प्रतिशत 87.27% दर्ज किया गया था. आर्ट्स के छात्रों ने 83.48% नंबर हासिल किए थे.
असम एचएस परिणाम 2023 (Assam HS Result) की जांच कैसे करें?
-AHSEC की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर जाएं.
-दिए गए स्थान में रोल नंबर दर्ज करें.
-एचएस परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-होमपेज पर ‘असम एचएस रिजल्ट 2023’ के लिंक पर क्लिक करें.
-असम 12वीं के नंबर, चेक करें और भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें.
पिता ग्रुप डी कर्मचारी, नहीं भर पाए NIT की हॉस्टल फीस तो चुनी सिविल सेवा, पाई 736वीं रैंक
.
Tags: 12th results, Board result
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 06:00 IST








