175 दिन चली थी साउथ की ये फिल्म, हिंदी रीमेक ने किया कमाल, पहली बार दिलीप-अमिताभ दिखे साथ, हाथ आए 4 फिल्मफेयर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. मनोरंजन की दुनिया में दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन दो बड़े नाम हैं. एक तरह से ये दोनों एक्टिंग की चलती फिरती पाठाशाला कहे जाते थे. दोनों ही कलाकार पर्दे पर इतनी बेहतरी से अपने किरदार निभाते हैं कि दर्शक उनसे बंध जाते हैं. ऐसे जब ये दोनों कलाकार किसी फिल्म में साथ आएं तो उसकी बात होना तो लाजमी है. ऐसा ही कुछ 80 के दशक में हुआ था, जब ये दोनों महान कलाकार पहली बार एक फिल्म में साथ नजर आए थे. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जिस फिल्म में ये दोनों कलाकार साथ आए थे, वह साउथ की की ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक थी. आइए, बताते हैं…

रमेश सिप्पी 1 अक्टूबर 1982 को फिल्म ‘शक्ति’ लेकर आए थे. यही वह फिल्म थी जिसके जरिए पहली बार दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन ने पहली बार ​स्क्रीन शेयर की थी. फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच खासा क्रेज था. फिल्म उस साल की हाइएस्ट ग्रोसिंग मूवीज में से एक थी. फिल्म को चार फिल्मफेयर से अवॉर्ड मिले थे. फिल्म में दिलीप और अमिताभ के साथ राखी, स्मिता पाटिल, कुलभू​षण खरबंदा, अमरीश पुरी आदि अहम भूमिकाओं में थे.

साउथ फिल्म ने बनाया था रिकॉर्ड
‘शक्ति’ एक क्राइम ड्रामा फिल्म थी और इसमें अमिताभ और दिलीप की जोड़ी को दर्शकों ने आकर्षित किया था. यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘थंगापटक्कम’ का हिंदी रीमेक थी. 1 जून 1974 को रिलीज हुई इस फिल्म को पी. माधवन ने निर्देशित किया था. फिल्म में शिवाजी गणेशन, केआर विजया, ​श्रीकांत और प्रमीला ने मुख्य भूमिका अदा की थी. इस फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि यह 175 दिन तक सिनेमाघरों में चली थी. ​इस फिल्म को ‘सिल्वर जुबली फिल्म’ के नाम से पहचाना गया था. इस फिल्म से इंस्पायर होकर तेलुगू और कन्नड़ में भी फिल्में बनी थीं.

1967 में जब जितेंद्र की स्पाय थ्रिलर ने मचाया धमाल, महेश बाबू के पापा की फिल्म से कनेक्शन, इतनी हुई हिट कि बने 2 सीक्वल

बता दें कि ‘शक्ति’ फिल्म में राखी ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था, जबकि असल जिंदगी में वे उनसे छोटी थीं. राखी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह किरदार सिर्फ इसलिए निभाया था ताकि वे दिलीप कुमार के साथ काम कर सकें.

Tags: Amitabh bachchan, Dilip Kumar, Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें