गर्मियों में ताजा-ताजा नारियल पानी पीना तो है तो आइए इस दुकान में, हेल्थी और हाईजीनिक भी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश कुमार/जमशेदपुर. तेज धूप और कड़ाके की गर्मी में लोग जब घर से बाहर निकलते हैं तो अक्सर कुछ ठंडा और पौष्टिक खाने या पीने की तलाश में रहते हैं. अगर आपको भी हेल्दी और हाइजीनिक नारियल पानी पीना है तो आप जमशेदपुर के डिमना चौक के समीप आ सकते हैं. जहां पर आपको शिशिर महापात्रा के द्वारा नारियल का पानी की दुकान दिखेगी जो पूरी तरह से हाइजीनिक है. जहां सब कुछ हाइड्रॉलिक प्रेस के द्वारा होता है.

65 हजार रुपए में मंगवाई मशीन
शिशिर ने बताया कि वह पहले बैंगलोर में आईटी सेक्टर में जॉब करते थे, लेकिन कोरोना के बाद उन्हें अपना जॉब छोडना पड़ा. यूट्यूब में देखकर छत्तीसगढ़ में महज 65000 रुपए में यह नारियल पानी मशीन मंगवाई और अब मात्र 1 मिनट में एक नारियल का पानी निकाल लेते हैं जो आमतौर पर हाथ से निकालने से 4 से 5 मिनट लगता था.

ठंडा करने के लिए नारियल को बर्फ में रखते
इस मशीन में आप बर्फ की सिल्ली भी डाल सकते हैं. जिसे अगर ठंडा नारियल पानी पीना हो तो वह नारियल को बर्फ की सिल्ली में डाला जाता है. जिससे नारियल का पानी ठंडा होकर निकलता है और साथ ही साथ यह रोजाना 150 नारियल का पानी बेच लेते हैं. जिसकी कीमत 40, 50 और 60 रुपए होती है. यह दुकान आपको सुबह 6:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक खुली मिलेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 21:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें