आज का राशिफल: तुला राशि वाले शत्रुओं को मात देंगे, वृश्चिक और धनु राशि वाले वाणी पर रखें संयम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 06 june 2023)

आज का दिन भाग्यवृद्धि का रहने वाला है. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है. नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है. सम्मान प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 06 june 2023)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है. अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें. वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे. विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर करने का प्रयास करें. धार्मिक काम पर खर्च हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 06 june 2023)

आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें. आज आप निर्धारित काम कर सकेंगे. आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी. प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावनाएं हैं. किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है. स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा. मैरिड कपल के बीच सुख और आनंद रहेगा. आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा. रुचिकर भोजन मिल सकता है. सामाजिक क्षेत्र में यश कीर्ति में वृद्धि होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें