कौशांबी
चायल नगर पंचायत कार्यालय में निर्वाचित अध्यक्ष ने सभासदों के साथ पहली बैठक की। पहली बैठक में कोई एजेंडा तय नहीं किया गया। अध्यक्ष ने सभासदों से नगर विकास के लिए जरूरी जानकारी और प्रस्ताव मांगे। नगर पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि हम सभी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता ने जो दायित्व दिया है। उस पर खरा उतरना सबकी जिम्मेदारी है। अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. तलहा ने सभी उपस्थित वार्ड सभासदों से अपील की कि एक परिवार की तरह मिलकर नगर के विकास में अपनी सहभागिता दें। ताकि एक नई गाथा लिखी जा सके।
उन्होंने सभासदों से कहा कि अपने-अपने वार्डों में सफाई, रोशनी आदि की व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को पक्का भवन मुहैया कराया जाएगा। बैठक में त्रिभुवन लाल, हरी प्रसाद, राजू, शिव दर्शन,संदीप सोनकर, संजय कुमार, गुड्डू, राजकुमार, मोहम्मद चांद और राम सागर सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।








