Shivpuri Bus Stand: कहने को अंतरराज्यीय बस अड्डा…पर यहां नहीं है पीने को पानी, यात्री परेशान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी: शिवपुरी का बस स्टैंड कहने को तो अंतरराज्यीय बस स्टैंड कहलाता है, लेकिन सुविधाएं किसी कस्बे के बस स्टैंड से भी बदतर हैं. हालत यह है कि बस स्टैंड पर पहुंचने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है. लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है.

इस भीषण गर्मी के लोगों को अपने सूखते गले को तर करने के लिए पानी पीते रहना पड़ता है. ऐसे हालात में शिवपुरी के बस स्टैंड की स्थिति यह है कि यहां हर रोज आने वाले हजारों लोगों को अपना कंठ गीला करने के लिए बाजार से बोतल का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है. इसकी मुख्य वजह यह है कि नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड की पानी की टंकी पिछले कई दिनों से भरी नहीं गई है.

न्यूज़18 की टीम ने जब पानी की टंकी का जायजा लिया तो इसमें पानी नहीं था. टंकी की टोंटियां और फर्श इस बात की गवाही दे रहा था कि टोंटियों से पिछले कई दिनों से पानी नहीं निकला है. वहां मिट्टी की मोटी परत जम चुकी थी. एक व्यक्ति जमीन पर बैठकर खाना खा रहा था, साथ में पीने के लिए बोतल का पानी था. जब उससे इस संबंध में बात की गई तो उसका कहना था कि बस स्टैंड पर कहीं भी पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है. ऐसे में प्यास लग रही थी तो मजबूरी के चलते पानी की बोतल खरीदनी पड़ी है. यह हाल सिर्फ इस एक व्यक्ति का नहीं बल्कि ज्यादातर यात्रियों का था.

वाटर कूलर भी गायब
करीब दो साल पहले शहर की एक समाजसेवी संस्था ने यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाने की मंशा से बस स्टैंड पर एक वाटर कूलर भी लगवाया था. वर्तमान में इस वाटर कूलर का भी कोई अता पता नहीं है. यह वाटर कूलर चोरी हो गया या फिर जिम्मेदारों ने ही इधर उधर कर दिया.

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
बस यूनियन के उपाध्यक्ष जय सिंह रावत का कहना है कि बस स्टैंड पर लंबे समय से पानी की टंकी नहीं भरवाई गई है. लोगों को पानी खरीद कर ही पीना पड़ रहा है. हम कई बार नपा के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं. ज्यादा कहते हैं तो बीच-बीच में एकाध बार पानी भर जाते हैं. वाटर कूलर का भी कोई अता पता नहीं है, कहां चला गया. वीं इस पूरे मामले में सीएमओ केशव सिंह सगर का कहना है कि बस स्टैंड पर पानी की टंकी रोज भरना चाहिए. मेरी जानकारी में भरवाई भी जा रही है, लेकिन अगर वहां पानी नहीं है तो मैं पता करवाता हूं.

Tags: Mp news, Shivpuri News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें