ओडिशा ट्रेन हादसा; भागलपुर से चलने वाली अंग एक्सप्रेस रद्द, 2 अन्य ट्रेनें भी री-शेड्यूल 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम सिंह/भागलपुर. उड़ीसा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद रूट अब तक क्लियर नहीं हुआ है. इसको लेकर कई ट्रेन रद्द हुई हैं और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. इसी बीच मालदा डिवीजन ने अंग एक्सप्रेस को 7 जून को रद्द कर दिया है. पीआरओ रूपा मंडल ने बताया की उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के बाद मालदा डिवीजन ने लगातार ट्रेनों के रूट को डायवर्ट करती जा रही है. भागलपुर से खुलने वाली अंग एक्सप्रेस जो एसएमवीटी बैंगलोर तक जाती है, उसे रेलवे द्वारा 7 जून को रद्द किया गया. वहीं दो अन्य ट्रेनों को भी री-शेड्यूल किया गया है.

इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया
पीआरओ ने बताया की गाड़ी संख्या 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 5 जून को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 23:25 बजे के बजाय 6 जून को 00:30 बजे (मध्यरात्रि) हावड़ा से निकलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा-सीएसटी एक्सप्रेस 5 जून को 23:35 बजे अपने निर्धारित प्रस्थान के बजाय 6 जून को 1:00 बजे (मध्यरात्रि) हावड़ा से निकलेगी.

समय सारणी देखकर ही करें यात्रा
बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर मालदा डिविजन की पीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि हमें यात्रियों की सुविधा के लिए खेद है. हम जल्द ही अपने पुराने समय पर वापस लौटेंगे एवं उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि अपनी यात्रा करने से पूर्व रेलवे द्वारा किए गए बदलावों को अवश्य देखें. समय सारणी देखने के बाद ही यात्रा सुनिश्चित करें.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 23:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें