केरल: चलती ट्रेन में आग लगाने की कोशिश कर रहा था यात्री, हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोझिकोड(केरल). केरल (Kerala) में एक इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को सोमवार को ट्रेन के डिब्बे में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. घटना कन्नूर-एर्णाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार अपराह्न चार बजकर करीब 15 मिनट पर हुई. रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि, दोनों बलों के अधिकारियों ने यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी किसकी हिरासत में है.

एक रेल अधिकारी ने बताया, ‘इस कोशिश के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है. आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रहा है.’ गौरतलब है कि गत दो महीने में राज्य में ट्रेन में आगजनी की दो घटनाएं हो चुकी हैं. पहली घटना दो अप्रैल को कोझिकोड जिले में हुई थी जिसमें एक बच्चा सहित तीन लोगों की मौत हुई थी और नौ अन्य झुलस गए थे.

अलप्पुझा-कन्नूर एक्सक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में भी लगी थी आग
उस दिन आरोपी शाहरुख सैफी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्सक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में सह यात्रियों को उस समय आग के हवाले कर दिया था जब वह कोझिकोड के इलाथुर में वह कोरापुझा पुल से गुजर रही थी. वहीं एक जून को पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्सक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन की ही एक डिब्बे को तड़के कथित तौर पर आगे के हवाले कर दिया था जब वह कन्नूर स्टेशन पर खड़ी थी.

Tags: Kerala, Kozhikode News, केरल

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें