बाजार में सिर्फ 2 महीने ही मिलता है कश्मीर का यह फल, गजब के हैं इसके फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 रवि पायक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले में इन दिनों शहर वासियों के स्वाद के दीवानों के लिए कश्मीर से आया एक फल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जिसके चलते लोग इसे खरीद कर खाना काफी पसंद कर रहे हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं भीलवाड़ा में आया कश्मीर से आलू बुखारे जो लोगों के लिए पहली पसंद बनी हुई है. इस फल की एक खासियत यह भी है कि यह मात्र गर्मी के सीजन में 2 महीने ही चलता है और इसके कई तरह के फायदे भी है इसकी कीमत की बात की जाए तो भीलवाड़ा शहर में यह करीब 200 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.

फल व्यापारियों के अनुसार गर्मी के सीजन में कुछ फल ऐसे होते हैं जो बहुत ही कम मार्केट में बिकने के लिए आते हैं और जब आते हैं तब इनके भारी डिमांड रहती है. आलू बुखारे का असर भी कुछ इसी तरह भीलवाड़ा में देखने को मिल रहा है जहां ऊंचे भाव के बाद भी आलूबुखारे खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं. भीलवाड़ा जिले की मंडियों सहित शहर की दुकानों पर इन दिनों आलूबुखारे की डिमांड अधिक हो रही है.

भीलवाड़ा फल मंडी के दुकानदार गणेश ने बताया कि इस बार मंडी में आलू बुखारे की अच्छी आवक हो रही है. आलू बुखारे की खास बात यह है कि इस बार भीलवाड़ा में आलू बुखारे कश्मीर से आ रहे हैं खाने में यह खट्टे मीठे रहते हैं और एक तरह से माना जाए तो यह गर्मी में लोगो के शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करते हैं और ठंडक पहुंचाते हैं. अभी आलूबुखारे का शुरुआती दौर चल रहा है तो इसकी कीमत 200 रुपये चल रही है. जैसे-जैसे यह बाजार में य़ह फल आता जाएगा तो इसी कीमत में कमी आएगी शुरुआती दौर में भी लोगों द्वारा इस फल को अच्छा पसंद किया जा रहा है.

देखा जाए तो अधिक भाव होने के बावजूद भी इस फल को ग्राहक मिल रहे हैं जिससे फल की बिक्री बढ़ रही है. रोजाना इसके 100 के करीब ग्राहक खरीदी कर रहे हैं. इससे कई बीमारियां भी दूर होती हैं. यह गर्मी के सीजन में मात्र 2 महीनों के लिए आता हैं. वैसे तो ऐसे फलों की आवक बहुत कम होती है मगर जब यह आता हूं तब इसकी भारी डिमांड होती रहती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 23:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें