विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ” क्लीन जेल ग्रीन जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद- डीजी जेल श्री एसएन साबत के दिशा निर्देशन , अपर महानिरीक्षक ( प्रशासन ) चित्रलेखा सिंह , डीआईजी जेल  शिवहरि मीणा एवम जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के आव्हान पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ” क्लीन जेल ग्रीन जेल ” की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने जेल गेट के बाहर पार्क में “परिजात” के पौधे का रोपण किया था रुद्राक्ष का एक पौधा जेल चिकित्सक  विजय अनुरागी को उपहार स्वरूप भेंट किया । सभी अधिकारियों कर्मचारियों को एक एक पौधा अपने अपने घर के आंगन अथवा अपने आवास के आसपास जहां भी जगह खाली हो वहां लगाने के दिया गया । सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाई गई। एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कारागार में निषिद्ध घोषित किया गया । मुलाकातियों से अपील की जाती है कृपया पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारागार का सहयोग करे बंदियों के लिए प्लास्टिक की थैली में समान ना लाए। अपने घरों से फटे पुराने कपड़े लेकर आए मुलाकात करे और कपड़े का झोला बनवा कर ले जेल से ले जाए। अधिक सेअधिक कपड़े के झोले का उपयोग करे। “सब सहयोग करे पर्यावरण का सरंक्षण करे” । इस अवसर पर जेल चिकित्सक विजय अनुरागी जेलर अखिलेश कुमार, उपजेलर अखिलेश मिश्रा, उपजेलर श्रीमति सरोज देवी, उपजेलर श्रीमति कृष्णा कुमारी , फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन, फार्मासिस्ट विमलेश पाल , जेल बार्डर राजेंद्रबाबू, उदय प्रताप, दीपांशु, नवीन गौड, नीरज कुमार,नगमा, जोली, मनीषा , रजनी , प्रियंका, रोहिणी, सियादुलारी, हेमलता आदि उपस्थिति रही।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें