करोड़पति हुए ‘रामलला’! अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए…हर महीने दान में आ रही इतनी रकम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है. बस कुछ महीने बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर दिव्य दर्शन देंगे. वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्त भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. परिसर में बने अस्थाई मंदिर में चढ़ावे और बैंक अकाउंट में आने वाली दान की राशि में लगातार वृद्धि हो रही है.

इतना ही नहीं, राम मंदिर का निर्माण जिस तेजी से हो रहा है, उसी तेजी से मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़-चढ़कर दान दे रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मानें तो 2024 में भव्य मंदिर में भगवान राम विराजमान हो जाएंगे. तब रोजाना दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में पहुंचेगी और चढ़ावा उसी के अनुपात में बढ़ता जाएगा.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, इन दिनों रामलला के चढ़ावे में बैंक अकाउंट में एक से डेढ़ करोड़ रुपये प्रति माह और दानपात्र में 60 से 70 लाख रुपये प्रति माह राम भक्तों द्वारा दान दिया जा रहा है.

राम भक्तों ने रामलला के लिए खोले खजाने
प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भगवान राम का भव्य मंदिर तीव्र गति के साथ बन रहा है. उम्मीद है कि मंदिर निर्माण के प्रथम चरण का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा और जनवरी में भगवान राम विराजमान हो जाएंगे. राम भक्तों की संख्या भी बढ़ रही है तो वहीं रामलला के मंदिर निर्माण में दानदाता बढ़ चढ़कर दान भी दे रहे हैं. जब श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो दान में भी बढ़ोतरी होती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 21:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें