JEE Advanced 2023: पेपर 1 और 2 के लिए क्वेश्चन पेपर jeeadv.ac.in पर जारी, चेक करें दोनों पेपरों की मार्किंग स्कीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

JEE Advanced 2023: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड (जेईई एडवांस्ड) के प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं. पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जेईई एडवांस्ड 2023 प्रश्न पत्र वेबसाइट jeeadv.ac.in 2023 पर मौजूद है. जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 रविवार 4 जून को आयोजित की गई थी.जवाबों की कॉपी जेईई एडवांस्ड 2023 वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी. जेईई एडवांस 2023 पेपर 1 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने पेपर का डिफिकल्टी लेवल बताते हुए कहा था, जेईई एडवांस्ड पेपर 2 मध्यम से कठिन था.

जेईई एडवांस्ड 2023 पेपर 1 मार्किंग स्कीम
-यदि सभी सही विकल्प (विकल्पों) को चुना होगा तो उम्मीदवारों को चार नंबर मिलेंगे.
-यदि सभी चार विकल्प सही हैं, लेकिन केवल तीन विकल्प चुने गए हैं तो उम्मीदवारों को तीन नंबर मिलेंगे.
-यदि तीन या अधिक विकल्प सही हैं, लेकिन केवल दो विकल्प चुने गए हैं,जो दोनों सही हैं, तो उम्मीदवारों को दो नंबर दिए जाएंगे.
-दो या दो से अधिक विकल्प सही होने पर छात्रों को एक नंबर मिलेगा.
-यदि कोई भी विकल्प नहीं चुना तो छात्रों को शून्य नंबर मिलेगा.
-अन्य सभी मामलों में दो नंबर निगेटिव मार्किंग होगी.

जेईई एडवांस्ड 2023 पेपर 2 मार्किंग स्कीम
केवल सही विकल्प चुने जाने पर उम्मीदवारों को तीन नंबर मिलेंगे.
यदि कोई भी विकल्प नहीं चुना तो छात्रों को शून्य अंक मिलेगा.
अन्य सभी मामलों में एक नंबर की निगेटिव मार्किंग होगी.

ये भी पढ़ें-
UPSC Civil Services Prelims Result 2023: कब आएगा CSE प्रिलिम्स रिजल्ट 2023, फेल होने वाले कितनी बार और दे सकेंगे पेपर

पिता ग्रुप डी कर्मचारी, नहीं भर पाए NIT की हॉस्टल फीस तो चुनी सिविल सेवा, पाई 736वीं रैंक

Tags: JEE Advance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें