
Success Story : भारत में कई स्टार्टअप हैं. इनमें से कुछ ही यूनिकॉर्न भी बन सके हैं. रतन टाटा जैसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों का सपोर्ट मिलने के बाद भी कई स्टार्टअप सफल नहीं हो सके हैं. लेकिन कुछ एंटरप्रेन्योर अधिग्रहण करने के लिए ऐसी ही कंपनियों की तलाश में रहते हैं. ऐसी ही एक बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है NestAway Technologies Pvt. यह एक ऑनलाइन होम रेंटल स्टार्टअप है, जो रतन टाटा समर्थित है. इसे आशीष देवड़ा ने अधिग्रहित किया है. आशीष देवड़ा ने साल 1996 में महज 21 साल की उम्र में ऑरम वेंचर्स की स्थापना की थी.
आशीष देवड़ा वर्तमान में ऑरम वेंचर्स के सीईओ हैं. उनके पास खनन से लेकर टेलिकॉम सेक्टर तक का दशकों का अनुभव है. लिस्टेड फर्म ऑरम प्रॉपटेक लिमिटेड ने नेस्टवेज को अधिग्रहित किया है. जिसका मूल्य 2019 में लगभग 1800 करोड़ रुपये था. हालांकि देवड़ा ने इसे सिर्फ 90 करोड़ में खरीदा.
देवड़ा ने बनाई थी पहली ऑप्टिकल फाइबर कंपनी
देवड़ा ने टेलिकॉम, एविएशन, माइनिंग, रियल एस्टेट और प्रॉपटेक सहित कई सेक्टर में कारोबार खड़ा किया है. साल 1999 में आशीष ने आईओएल टेलिकॉम की स्थापना की. जो मुंबई में ऑप्टिकल फाइबर डेवलप करने और बेचने वाली पहली कंपनी थी.
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से की है पढ़ाई
आशीष देवड़ा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने 2010-11 तक हार्वर्ड में मर्जर्स एंड एक्वीजिशन, कॉर्पोरेट रिस्ट्रक्चरिंग की पढ़ाई किए थे. यहां से उन्होंने ओपीएम यानी ओनर प्रेसिडेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया है. इसके अलावा कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से बीकॉम किया है. उनकी स्कूलिंग सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से हुई है.
पिता ग्रुप डी कर्मचारी, नहीं भर पाए NIT की हॉस्टल फीस तो चुनी सिविल सेवा, पाई 736वीं रैंक
.
Tags: Job and career, Success Story
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 21:43 IST








