
नई दिल्ली. पॉपुलर शो महाभारत (Mahabharat) में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल (Gufi Paintal) का सोमवार को निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. गुफी पेंटल ने 79 की उम्र में अंतिम सांस ली. इस दुखद घटना से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि शकुनि मामा के किरदार को अपनी अदाकारी से जिंदा करने वाले गुफी पेंटल अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्टर के निधन के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस कमेंट बॉक्स में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
गुफी पेंटल का आखिरी इंस्टा पोस्ट आया सामने
गुफी पेंटल इंस्टाग्राम पर बहुत कम एक्टिव रहते थे. उनके अकाउंट को 6 हजार लोग फॉलो करते हैं. वह अक्सर अपने प्ले, टीवी शोज़ और पर्सनल लाइफ की फोटोज़ और वीडियोज़ पोस्ट करते थे. गुफी पेंटल ने 27 मई को आखिरी पोस्ट शेयर किया था. रील में देखा जा सकता है कि शुरुआत की कुछ फोटोज़ किसी प्ले की लग रही हैं. वह शकुनि मामा के गेटअप में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनकी कई थ्रोबैक तस्वीरों की भी झलक देखने को मिलती है. इस रील में उनके बचपन की अनसीन फोटोज़ भी दिखती हैं.
.
Tags: Entertainment news., Mahabharat
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 20:56 IST








