रांची में फेमस हैं ‘नागपाल छोले भटूरे’, स्वाद के दीवाने हैं लोग, नाम सुनते ही मुंह में आ जाता है पानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. दिल्ली के छोले भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन इतने स्वादिष्ट छोले भटूरे खाने अब दिल्ली कौन जाए. इसलिए झारखंड की राजधानी रांची के अप्पर बाजार में ही दिल्ली के फेमस नागपाल के छोले भटूरे लोगों को अपने स्वाद का दीवाना बनाने आ गए हैं. यानी अब दिल्ली के स्वादिष्ट छोले भटूरे का स्वाद आपको रांची में घर बैठे ही मिल जाएगा.

नागपाल छोले भटूरे की मैनेजर रूपा ने बताया, यह छोले भटूरे पूरे भारत में फेमस है. दिल्ली में छोले भटूरे काफी फेमस है और वही दिल्ली वाला स्वाद अक्सर लोग तलाशते हैं. इसलिए हमने रांची में इसका एक आउटलेट खोला है और लोगों के बीच काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. यहां हर दिन करीब 500 से अधिक प्लेट छोले भटूरे के बिक जाते हैं व 6 केजी छोले की खपत हो जाती है. कभी-कभी यह भी कम पड़ जाती है.

मसालों का है कमाल
रूपा बताती है, सबसे खास बात इस छोले भटूरे के मसाले हैं. छोले में डाले गए मसाले स्पेशली खासतौर पर दिल्ली से मंगाए जाते हैं. दिल्ली से ट्रेन से यह मसाले आती है. यह हमारा सीक्रेट मसाला है.जिसमें करीब 100 से अधिक शुद्ध मसालों का मिश्रण होता है. साथ ही यहां के काले चने बड़े-बड़े काबुली चने की तरह होते हैं. जिसका स्वाद काफी शानदार होता है. रांची में ऐसा चना नहीं मिलता है. इससे भी हम बाहर से ही मंगाते हैं.

वहीं भटूरे की बात की जाए तो भटूरे काफी सॉफ्ट होते हैं. साथ ही प्लेन भटूरे के साथ हमारे पास पनीर स्टफ्ड भटूरे भी है. जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है व यहां के भटूरे में आपको दिल्ली वाला हल्का खट्टापन स्वाद भी मिलेगा और काफी सॉफ्ट भी होता है, जो मुह में जाते ही घुल जाए. रूपा बताती है,यहां स्टेशन रोड, डोरंडा, बूटी मोर और क्योंकि यह अप्पर बाजार में है तो रांची के हर जिले से व्यापारी आते हैं और एक बार यहां का छोला भटूरा जरूर टेस्ट करते हैं.

कैसे ऑर्डर करे छोले भटूरे
अगर आप यह का छोला भटूरा चखना चाहते हैं तो दाम की बात करें तो आपको 100 से 120 रुपए के बीच आपको हर तरह के छोले भटूरे मिल जाएंगे. इसके अलावा यहां समोसे, कचोरी, चावल पनीर भी उपलब्ध है. आप स्विगी और जोमाटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 20:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें