ये कैसी हैवानियत? दलित ने उठाई क्रिकेट गेंद तो काट दिया अंगूठा, दिनदहाड़े हुई वारदात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. गुजरात के पाटन जिले में स्कूल के खेल के मैदान में मैच के दौरान एक दलित व्यक्ति के भतीजे द्वारा क्रिकेट की गेंद उठाने पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उस पर हमला किया और उसका अंगूठा काट दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को जिले के काकोशी गांव में हुई. एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में उस लड़के को धमकी दी, जिसने गांव के एक स्कूल के खेल के मैदान में क्रिकेट मैच देखने के दौरान गेंद उठाई थी.

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दलित समुदाय के सदस्यों का अपमान करने और उन्हें धमकाने के इरादे से कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणियां भी की. उन्होंने बताया कि जब लड़के के चाचा धीरज परमार ने इस पर आपत्ति जताई तो कुछ समय तक मामला शांत रहा. बाद में शाम को धारदार हथियारों से लैस सात लोगों के एक समूह ने शिकायतकर्ता धीरज और उनके भाई कीर्ति पर हमला किया. उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कीर्ति का अंगूठा काट दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 326 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना, 506 (आपराधिक धमकी) और एससी/ एसटी एक्‍ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें