
हाइलाइट्स
ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है.
काजू में प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक, कॉपर जैसे मिनरल्स भरपूर पाए जाते हैं.
Soaked Cashews benefit: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनको सेहत का खजाना भी माना जाता है. इनके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है. इन्हीं में एक सबसे खास होता है ‘काजू’. दरअसल इसको लेकर ज्यादातर लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं इसको खाने का तरीका क्या है? कुछ लोग इसे सूखा खाने की सलाह देते हैं तो कुछ लोग भिगोकर. आखिर सही क्या है? एक्सपर्ट के अनुसार काजू में प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक, कॉपर जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके साथ ही विटामिन K, विटामिन B6 और थायमिन का भी अच्छा स्रोत है. इसलिए काजू को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है.
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कन्नौज के डाइटिशियन एवं टाइबिटीज एजुकेटर रोहित यादव के मुताबिक, बादाम की तरह काजू भी भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बता दें कि, भीगे काजू खाने से शरीर में इम्यून पॉवर दुरुस्त रहता है. साथ ही कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियां भी कम होती हैं. इसके नियमित सेवन करने से कब्ज जैसी दिक्कतों से भी छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं इसके और भी स्वास्थ्य लाभ.
भीगे काजू खाने का 6 बड़े फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करे: कोलेस्ट्रॉल घटाने में काजू का सेवन बेहद असरदार होता है. इसको भिगोकर नियमित खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है. इसके चलते हार्ट से संबंधित बीमरियों का खतरा कम होता है. आप इनको रात के समय भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन कर सकते हैं.
कब्ज से छुटकारा: बादाम की तरह काजू भी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है. काजू को नियमित भिगोकर खाने से शरीर की कई सारी दिक्कत ठीक होती हैं. इसका सबसे बड़ा असर कब्ज में होता है. रात के समय भिगोकर रखे काजू सुबह खाने से आपकी पाचन तंत्र मजबूत होता है. इसके चलते ये कब्ज और हार्टबर्न से भी राहत दिलाते हैं.
वजन कम करे: काजू का सेवन वजन कम करने में भी किया जा सकता है. बता दें कि, काजू में पाया जाने वाला फाइबर आपके पेट को लंबे समय भरा-भरा रखता है. भूख का एहसास ना होने से पेट में अतिरिक्त फैट जमा नहीं हो पाता है. इसके चलते काजू का सेवन फायदेमंद माना जाता है.
ये भी पढ़ें: पीरियड्स का दर्द नींद में डाल रहा खलल? एक्सपर्ट के बताए 5 आसान टिप्स करें फॉलो, चैन से सो पाएंगे आप
फाइटिक एसिड कम करें: काजू में फाइटिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में पोषक तत्वों अवशोषित होने में बाधा बन सकता है. ऐसे में यदि आप काजू को भिगोकर खाएंगे तो ये एसिड हट जाएगा. इस एसिड के हटते ही इसमें मौजूद तत्व आसानी के साथ अवशोषित होने लगते हैं.
इम्यून बूस्ट करे: काजू का सेवन इम्यून पॉवर को मजबूत करने में भी किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इनको भिगोकर खाया जाए. बता दें कि, इसमें मैग्नीज और मैग्नीशियम जैस तत्व इम्यून सिस्टम को दुरुस्त कर संक्रमण के खतरे को कम करते हैं.
ये भी पढ़ें: इन 4 चीजों पर नहीं किया कंट्रोल, बढ़ता जाएगा आपका मोटापा, कभी कम नहीं होगा बेली फैट
एनर्जी बढ़ाए: काजू का नियमित सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यदि काजू को भिगोकर खाएंगे तो इसके लाभ डबल हो जाएंगे. बता दें कि, भीगे काजू खाने से शारीरिक कमजोरी और थकान जैसी परेशानी कम होती है. इसके अलावा, शरीर में एनर्जी का डबल डोज मिलता है.
.
Tags: Health benefit, Healthy food, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:10 IST








