
संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. सारण जिले में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम गया है. आए दिन हत्या, लूट और छिनतई की जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गरखा थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यापारी से 1.40 लाख लूट ली.
इस घटना को सात अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि गरखा थाना क्षेत्र के कसीना रोड स्थित हकमा नहर के पास बदमाशों ने एक फल व्यापारी को हथियार के बल पर लूट लिया है. इस दौरान व्यापारी से के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की. घायल व्यवसायी अनिल कुमार महतो गड़खा थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव का रहने वाला है और उनका इलाज गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.
फल व्यवसायी से अपराधियों ने लूटा 1.40 लाख
घायल व्यवसायी अनिल कुमार महतो में बताया कि छपरा बाजार समिति से आम बेचकर वापस घर लौट रहा था. जैसे ही कसीना रोड स्थित हकमा नहर के पासपहुंचा कि छह से सात की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने लूटपाट की नियत से रोका और पैसे छीनने लगा. उसके द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी.
1.40 लाख लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में इलाज के लिए गड़खा अस्पताल पहुंचा. इलाज के बाद घायल व्यवसाई ने गरखा थाने में लिखित आवेदन दिया है. जिसके बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.
अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है प्राथमिकी
पीड़ित व्यवसायी अनिल कुमार महतो ने बताया कि अपराधी फल मंडी से ही पीछे लग गए थे और जैसे ही उन्हें एकांत जगह मिला उन्होंने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. इसके कारण अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि छपरा में इन दिनों अपराधी बेखौफ है. जिसके कारण लोगों में दहशत है. छपरा शहर स्थित सलेमपुर में भी एक हार्डवेयर दुकान में बीती रात अपराधियों ने धावा बोला और शटर तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ले गए.
.
Tags: Bihar News in hindi, Crime News, Saran News
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 20:02 IST








