Asia Cup के बीच वर्ल्ड कप को लेकर आई बड़ी खबर, ICC बदल सकता है मेजबान, एक टीम का पत्ता भी कटेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिल मल्होत्रा

नई दिल्ली. एशिया कप के वेन्यू को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी आमने-सामने हैं. इस बीच अब वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आईसीसी 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों से चिंतित और वह मेजबान तक बदल सकता है. टूर्नामेंट के आयोजन में सिर्फ 12 महीने का ही समय बचा है और अमेरिका में एक भी स्टेडियम अब तक तैयार नहीं किया जा सका है. अगर वेन्यू में बदलाव होता है, तो अमेरिका का वर्ल्ड कप से पत्ता भी कट जाएगा. मेजबान होने के नाते उसे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है.

News18 CricketNext की खबर के अनुसार, आईसीसी इंग्लैंड से टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट करने का अनुरोध कर सकता है. नवंबर 2021 में आईसीसी की ओर से जारी रिलीज में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को संयुक्त रूप से 2030 वर्ल्ड कप की जिम्मेदार दी गई थी. ऐसे में इंग्लैंड से 2024 और 2030 वर्ल्ड कप के अदला-बदली का अनुरोध किया जाएगा. ऐसे में अमेरिका को इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा.

अमेरिका की स्थिति उत्साहजनक नहीं
मामले में जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि अमेरिका में मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति उत्साहजनक नहीं है. ऐसे में संभावना है कि आईसीसी 2024 और 2030 के आयोजन के लिए मेजबानों की अदला-बदली कर सकता है. जून-जुलाई में इसका आयोजन हो सकता है. पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को जीत मिली. उसने दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया.

WTC Final में टीम इंडिया की दीवार को खास 30 से खतरा, 4 से रहना होगा सावधान, मौके मिलते ही कर देते हैं खेल

अमेरिका क्रिकेट बोर्ड में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि आप टूर्नामेंट कहां कराएंगे. पिछले दिनों आईसीसी का दौरा हुआ, लेकिन जो जगह देखे गए, उनका स्टैंडर्स पर खरा उतरना मुश्किल है. एक वेन्यू के लिए ही आईसीसी ने कई कड़े नियम हैं. ऐसे में अगर इसमें रुकावट आती है, तो इसे समय पर पूरा नहीं किया जा सकेगा.

Tags: ICC, Icc T20 world cup, T20 World Cup

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें