
हाइलाइट्स
लाभांश पाने के लिए शेयरों को एक्स-डिविडेंड डेट से पहले खरीदना होता है.
निवेशकों को रिकॉर्ड डेट तक शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में रखना चाहिए.
7 से 9 जून के बीच कई कंपनियों की एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट है.
Stock Market: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले हर निवेशक को डिविडेंड का बेसब्री से इंतजार रहता है. हर कंपनी अपने शेयरधारकों को लाभांश देती है, जिसकी घोषणा समय-समय पर की जाती है. हाल ही में अर्निंग सीजन के दौरान कई कंपनियों ने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया था. इस सप्ताह 27 कंपनियों के शेयर इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं. इनमें एशियन पेंट्स और टाटा पावर समेत दिग्गज कंपनियों के स्टॉक शामिल हैं.
दरअसल एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख है जिसके बाद शेयर खरीदने पर निवेशकों को लाभांश नहीं मिलता है. क्योंकि इस दिन कंपनी के शेयर बिना डिविडेंड बेनेफिट के साथ ट्रेड करना शुरू करते हैं इसलिए अगर आप इन 27 कंपनियों से डिविडेंड पाना चाहते हैं तो एक्स डेट से पहले ये स्टॉक खरीद सकते हैं. आमतौर पर निवेशकों को रिकॉर्ड डेट या इससे 1-2 दिन पहले शेयर खरीदना होता है ताकि डिविडेंड के लिए पात्र हो सके.
7 जून को इन कंपनियों के डिविडेंड
Marksans Pharma: इस कंपनी ने प्रति शेयर 0.50 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए कंपनी ने 7 जून को 2023 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है और यह शेयर 7 जून को एक्स-डिविडेंड डेट ट्रेड करेगा.
वहीं, Optiemus Infracom ने अपने शेयर धारकों को 1.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है. इसकी रिकॉर्ड डेट भी 7 जून को होगी और इसी तारीख से यह एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा. टाटा पावर लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसके लिए 7 जून एक्स-डिविडेंड डेट तय की है.
8 जून को इन कंपनियों की एक्स-डिविडेंड डेट
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए 0.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. यह स्टॉक 8 जून को एक्स-डिविडेंड डेट पर कारोबार करेगा.
पोन्नी शुगर्स लिमिटेड ने प्रति शेयर 6.5 रुपये का लाभांश देने का ऐलान किया है और 8 जून को यह शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड होगा.
ये दिग्गज कंपनियां भी देंगी डिविडेंड
एशियन पेंट्स ने 21.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड एनाउंस किया है और इसके लिए 9 जून को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है. इसी तारीख को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेंगे.
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट ने 48 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट रखी है और इसी तारीख से यह शेयर एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेगा.
इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड ने 1 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया. कंपनी के शेयर 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे.
इसके अलावा हिमाद्री स्पेशयालिटी केमिकल, नेशनल फाइटलाइजर्स, वोल्टास लिमिटेड और सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड समेत 27 कंपनियां डिविडेंड देने जा रही है.
कब खरीदें शेयर तो मिलेगा डिविडेंड
आमतौर पर किसी भी कंपनी से डिविडेंड हासिल करने के लिए एक्स डेट से पहले उसे खरीद लेना चाहिए और रिकॉर्ड डेट तक वह शेयर आपके पोर्टफोलियो में होना चाहिए. मान लीजिए किसी कंपनी की लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट 8 है और एक्स-डेट 7 है. कॉरपोरेट एक्शन बेनिफिट के लिए एलिजिबल होने के लिए शेयर्स को 6 तारीख या उससे पहले खरीदा जाना चाहिए ताकि डिविडेंड के लिए पात्र हो सकें.
.
Tags: Asian paints, Stock market today, Stock Markets
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 18:43 IST








