
विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा. यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कॉलेज के छात्रावास में सिक्योरिटी गार्ड्स की दबंगई देखने को मिली है. रविवार का शहर की गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी (जीबीयू) में सिगरेट पीने को लेकर जिम्स हॉस्टल के छात्रों और जीबीयू के सुरक्षा गार्डस के बीच विवाद हो गया. इस दौरान गार्ड ने गोली भी चला दी.
जीबीयू में गार्ड्स ने हॉस्टल के छात्रों का हमला बोल दिया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान 15 छात्र घायल हुए हैं. गार्ड्स ने हॉस्टल के छात्रों की कई मोटरसाइकिल भी तोड़ डालीं. सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक 1 पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर लिखकर मामले की जांच कर रही है.
जिम्स हॉस्टल के छात्रों को पीटा
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल में रविवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया था. विवाद में दोनों में मारपीट हो गई. सुरक्षा गार्ड ने अपने पांच अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और छात्रावास में रहने वाले जिम्स के छात्रों से मारपीट की. उसके बाद छात्रावास में रहने वाले कई अन्य छात्र भी मौके पर आ गए.
लाठी डंडे से की पिटाई हवाई फायरिंग से सहमे छात्र
आरोप है कि सुरक्षा गार्ड व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर छात्रों को छात्रावास के कमरे में घुसकर पीटा. मारपीट में करीब 15 छात्र घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ईकोटेक 1 कोतवाली प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद कालेज प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. मौके पर पुलिस द्वारा 33 लोगों को हिरासत में लिया गया है. गार्ड्स ने गोली भी चलाई थी. छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं. दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 18:41 IST








