
निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर के तैराकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल्स पर कब्जा किया. सोमवार को बीकानेर जिले का सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का दल 9 मेडल्स लेकर बीकानेर पहुंचा. जहां इन खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया.
जिला तैराकी संघ बीकानेर के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि 2 से 4 जून तक अलवर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग तैराकी प्रतियोगिता के दौरान बीकानेर की टीम ने जिले की झोली में 9 पदक डाले.
आपके शहर से (बीकानेर)
बीकानेर को गौरवान्वित करने वाली इस टीम में नैऋति एस व्यास व्यास ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में गोल्ड एवं 50 व 200 मीटर बैक में सिल्वर, भजनीता साध ने 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रान्ज तथा मिक्स रिले 4×100 फ्री स्टाइल में नैऋति, भजनीता, केशव बिस्सा और प्रणव व्यास ने ब्रोंज मेडल प्राप्त कर राज्य स्तर पर बीकानेर का गौरव बढ़ाया. दल के साथ संजय व्यास बतौर मैनेजर एवं दिनेश साध तकनीकी अधिकारी के रूप में गये थे.
संघ के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने कहा कि बीकानेर के तैराकों द्वारा प्राप्त किए गए मेडल खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ उनके प्रशिक्षक गिरिराज जोशी की अथक मेहनत का नतीजा भी है. जोशी ने बताया कि बीकानेर में तैराकी को लेकर कई खिलाड़ी तैयार हो रहे है. इससे अब हर साल नए खिलाड़ी राज्य, नेशनल की प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
इस अवसर पर जिला तैराकी संघ के संरक्षक चंद्रशेखर जोशी के साथ-साथ अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को अपनी शुभकामनाएं दी.
.
Tags: Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 18:41 IST








