
आदित्य तिवारी / भोपाल. मध्य प्रदेश के 10 यूनिवर्सिटी के कुल 111 खिलाड़ी UP के लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. कुल 12 खेलों में मध्यप्रदेश के अलग-अलग यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया है. इन्होंने शूटिंग, एथलीट, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, और मलखंब जैसे खेलों में भाग लिया है. टूर्नामेंट के शुरुआत में ही मध्यप्रदेश के विद्यार्थी मलखंब में पदक हासिल कर चुके हैं.
किस यूनिवर्सिटी के कितने खिलाड़ी कर रहे प्रदर्शन
19 खिलाड़ी बरकतउल्ला भोपाल से, 3 जागरण लेकसिटी भोपाल से, 13 रविंद्र नाथ टैगोर रायसेन, 3 सेज इंदौर, 14 देवी अहिल्या इंदौर, 1 जीवाजी ग्वालियर, 8 आईटीएम ग्वालियर, 12 विकर्म उज्जैन और 18 एलएनआईपीई ग्वालियर के विद्यार्थियों ने इस टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट किया है.
आपके शहर से (भोपाल)
किन खेलों में कितने खिलाड़ियों ने लिया है भाग
18 खिलाड़ियों ने हॉकी, 9 ने तीरंदाजी, 8 ने फेसिंग, 18 ने मलखंब 12 ने बास्केटबॉल, 15 ने बैडमिंटन, 8 ने कुश्ती, 4 ने एथलीट, 1 ने वेटलिफ्टिंग, 3 ने टेबल टेनिस, 7 ने शूटिंग, 8 खिलाड़ी ने जूडो में भाग लिया है.
आरएनटीयू के 13 खिलाड़ी लेंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भोपाल में स्थित रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के 13 खिलाड़ी पार्टिसिपेट करने के लिए रवाना हो चुके हैं. यूनिवर्सिटी ने इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के दौरान रायसेन जिला खेल अधिकारी जल चतुर्वेदी संघ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान आइसगेट रमन ग्रीन द्वारा खिलाड़ियों को स्वस्थ रखने के लिए निर्मित मिलेट प्रोडक्ट्स दिए गए.
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रेसलिंग, फेसिंग, जूडो और एथेलेट्स के लिए क्वालिफाई किया है. फेसिंग गेम के कोच भूपेंद्र सिंह चौहान और मैनेजर मनोज सिंह मनराल के साथ शंकर पांडे, सौरव मिश्रा, हर्षल भक्ते, मोहित श्रीवास, खुशी दहाड़े, प्रज्ञा सिंह, पूजा दांगी और अंजलि बाथरे खिलाड़ी के तौर पर गय हैं. वहीं रेसलिंग गेम के कोच विकास सक्सेना के साथ प्रियांशी प्रजापत, जूडो के कोच और मैनेजर सतीश अहिरवार के अलावा उप कुलसचिव समीर चौधरी, रितिक चौबे, अनिल तिवारी और टेक्निकल ऑफिसर आशीष अवस्थी भी मौजूद रहेंगे.
.
Tags: Bhopal news, College, Madhya pradesh news, Sports news
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 17:58 IST








