CG Police को मिली बड़ी कामयाबी, पिकअप से 57 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामकुमार नायक/सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती बहुतायत में की जाती है. गांजा तस्कर ओडिशा से बस्तर संभाग के रास्ते गांजा तस्करी की वारदात को अंजाम देते हैं. फिर देश के अलग-अलग राज्यों में ले जाकर महंगे दामों में गांजा बेचते हैं. इसी कड़ी में सुकमा पुलिस को गांजा तस्करी मामले में सफलता मिली है.

कोंटा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जहां 2 आरोपियों के पास से 532 किलो गांजा बरामद किया है. साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त किया है. तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. एसपी किरण चौहान के निर्देश पर गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

पिकअप में ला रहे थे गांजा
इसी कड़ी में एनएच-30 वनोपज जांच नाका के पास पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें से 532 किलो गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत 57 लाख 29 हजार 490 रुपये आंकी जा रही है. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आंध्रप्रदेश के हैं आरोपी
सुकमा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव मंडल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. कोंटा पुलिस को सफलता मिली है. अवैध गांजा परिवहन करते हुए एक पिकअप को रोका और तलाशी ली, जिसमें से 57 लाख 29 हजार 490 रुपये के 532 किलो गांजा जब्त किया गया है. आंध्रप्रदेश निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Tags: Chhattisgarh police, Crime News, Smuggling, Sukma news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें