
सांप इतना जहरीला जीव होता है कि देखकर ही रूह कांप जाती है. कोई नहीं चाहता कि उनके इर्द गिर्द भी सांप नजर आए. दरअसल सांप की इतनी प्रजातियां हैं कि ये समझ पाना आम लोगों के लिए आसान नहीं कि कौन सा जहरीला है, कौन खतरनाक. ऐसे में सबसे बेहतर यही है कि सांपों से कोसों दूर रहा जाए. मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें किसी का डर नहीं होता. ना अपनी जान का डर, न किसी जानवर का खौफ. ठीक ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो सांप को अपने हाथों से पानी पिला रहा है.
इंस्टाग्राम अकाउंट aryan_466_466 पर शेयर वीडियो में एक शख्स जहरीले सांप को डर-डरकर पानी पिलाता नजर आया. खतरनाक नाग भी इतना प्यासा था कि गट गट पानी पीने लगा. उस शख्स की हिम्मत देख लोग हैरान थे, जो डरते-डरते ही सही जहरीले जीव के इतने करीब पहुंच गया था.
डरते हुए खतरनाक सांप को पानी पिलाने लगा शख्स
वायरल वीडियो में प्यासे सांप को पानी पिलाता दिखा शख्स. इतने करीब से सांप को प्यास बुझाते कम ही लोगों ने देखा होगा. उससे भी ज्यादा हैरानी तो इस बात की है कि सांप भी प्यास से ऐसा तड़प रहा था कि पानी मिलते ही शांति से गट-गटकर पीने लगा पानी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है. जो लोगों को बेहद हैरान कर रहा है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Snake, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 15:59 IST








