
पीयूष पाठक/ अलवर. राजस्थान प्रदेश का अलवर जिला इन दिनों फिल्म और वेब सीरीज सहित शॉर्ट फिल्म की बेहतरीन लोकेशन बनती जा रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर उज्जवल चोपड़ा अपनी एक शॉर्ट फिल्म की 4 दिन की शूटिंग के लिए अलवर में पहुंचे. जहां उन्होंने अलवर में कुछ जगहों पर शॉर्ट फिल्म के सीन को शूट किया. इस दौरान अब अलवर आने वाले समय में शूटिंग के लिए बेस्ट स्पोर्ट भी बनता जा रहा है.
बॉलीवुड और वेब सीरीज एक्टर उज्जवल चोपड़ा ने न्यूज 18 से हुई बातचीत मे बताया कि आने वाले समय में दो प्रोजेक्ट फ़िल्म पर काम कर रहे हैं. जिसमें से पहला बर्लिन और दूसरा गुलाब है. इसकी शूटिंग होने जा रही है और इसके साथ ही ओटीटी पर एक वेब सीरीज भी आने वाली है. जिसका नाम स्पाइक है. इस साल की आखिरी में बड़ी फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ बन रही फिल्म हीरामणि की शूटिंग कर रहे हैं. जो साल के अंत में आएगी. इन दिनों चाहे युवा हो या किसी भी वर्ग का व्यक्ति उनका आकर्षण ओटीटी चैनल की ओर बढ़ रहा है. क्योंकि ओटीटी मोबाइल फोन में रहता है, जिसके चलते कोई भी व्यक्ति किसी भी समय किसी भी वक्त अपने समय के हिसाब से चैनल को खोलकर मूवी का आनंद ले सकता है. एक तरह से यह भी कहा जा सकता है कि एक छोटे से फोन में पूरा इंटरनेशनल सिनेमा समाया हुआ है.
एक्टर उज्जवल चोपड़ा ने बताया कि अभी हम अलवर में एक शॉर्ट फिल्म जिसका नाम ‘बताओ ना’ उस पर काम कर रहे हैं. शॉर्ट फिल्म के कई तरह के प्लेटफार्म अवेलेबल है और अब तो ऑस्कर में भी शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी आने लगी है.
शॉर्ट फिल्म की थीम
शॉर्ट फिल्म शूटिंग के लिए अलवर आए एक्टर उज्जवल चोपड़ा ने कहा कि जिस शॉर्ट फिल्म कि हम शूटिंग कर रहे हैं, दरअसल यह एक पुराने राइटर कांता नाथ शर्मा की रियल कहानी पर आधारित है. जिसे पारिजात शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. फाल्गुन त्रिपाठी इसके प्रोड्यूसर है. इस शॉर्ट फिल्म के जरिए हम यह बताना चाहते है कि पति-पत्नी और जो भी व्यक्ति जिस रिश्ते में है. इस दौरान कितनी छोटी छोटी बातें है जो उस रिश्ते को बिगाड़ सकती है. कितनी छोटी बात इस रिश्ते को सुधार सकती है. हम हर आमजन को इस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से उन्हें एक रिश्ते को बनाए रखने को लेकर अनोखा संदेश देंगे.
अलवर के खाने के हुए मुरीद
अलवर में शूटिंग के लिए आए उज्ज्वल चोपड़ा ने अलवर को एक अच्छा प्लेस बताया. साथ ही उन्होंने यहां की कड़ी कचौरी के स्वाद को भी बेहतरीन बताया. उज्जवल चोपड़ा ने कहा कि वह अभी काम के चलते अलवर घूम नहीं पाए. लेकिन मौका मिला तो वे अलवर जरूर आना चाहेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 14:29 IST








