Viral Video: बिना काटे ही शख्स ने तरबूज को तल दिया, आगे जो किया, वो देखकर चकरा जाएगा माथा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Watermelon Strange Recipe: जब से सोशल मीडिया हमारी ज़िंदगी में आया है, तब से रोज़ाना हमें तरह-तरह की चीज़ें देखने को मिलती हैं. कभी कोई अपने छिपे हुए टैलेंट से हमें हैरान कर देता है तो कभी इंटरनेट पर कोई कुछ ऐसा बनाकर डाल देता है कि देखकर ही हमारा माथा घूम जाता है. इस वक्त भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने आपमें कमाल है.

आपने लोगों को तरह-तरह की सब्ज़ियों के पकौड़े बनाकर खाते हुए देखा होगा. कुछ फल भी जब कच्चे होते हैं, तो उनकी पकौड़ी खाने में ज़बदस्त लगती है. हालांकि आज हम एक ऐसी रेसिपी दिखाने जा रहे हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ऐसा नहीं है कि ये अपने टेस्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रही है बल्कि ये तो इतनी अजीब है कि लोग हैरान हैं.

तरबूज को तेल में तल डाला
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पूरा का पूरा तरबूज लेता है और उसमें कुछ स्टिक्स डालकर उसे होल्ड करता है. उसने एक गहरे पैन में तेल खौलने के लिए चढ़ा रखा है और तरबूज को इसी बीच वो पकौड़े की तरह किसी बैटर में डुबो देता है. तरबूज पर इसे कोट करने के लिए बाद शख्स सीधा इसे तेल में डाल कर डीप फ्राई कर देता है और पकौड़े की तरह कुरकुरा करके बाहर निकालता है. मज़े की बात ये है कि वो फिर तरबूज को छिलके समेत ही खा लेता है.

Tags: Ajab Gajab, Viral video news, Viral Video on Social Media

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें