भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी, अस्पताल में तोड़फोड़, भगवा झंडे लगाए, QRT ने संभाला मोर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऊना. हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के कस्बा मैहतपुर स्थित निजी अस्पताल के संचालक डॉ. नदीम अख्तर की ओर से भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हिंदू समाज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. सोमवार को हिंदू संगठनों ने सीमांत नगर परिषद मेहतपुर में एकत्रित होकर बैरियर से अस्पताल परिसर तक रोष रैली निकाली. इस दौरान जहां हिंदू संगठनों के तमाम कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं सरकार और प्रशासन से इस चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई.

हिंदू संगठनों ने दो टूक कहा है कि यदि चिकित्सक को गिरफ्तार नहीं किया गया और उसके अस्पताल के लाइसेंस को रद्द नहीं किया गया तो मेहतपुर से शुरू हुआ यह आंदोलन जिला मुख्यालय और उसके बाद पूरे प्रदेश में फैलेगा. इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी. इतना ही नहीं, गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में भी तोड़फोड़ कर डाली और अस्पताल में भगवा झंडे लगा दिए. पुलिस ने क्विक रिएक्शन टीम को मौके पर भेजकर कड़ी मशक्कत से स्थिति को काबू में किया.

दरअसल, कुछ दिन पहले फेसबुक पर भगवान शिव से जुड़े एक कार्टून पर आरोपी डॉक्टर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की. मैहतपुर में प्राइवेट आई अस्पताल चलाने वाले आरोपी डॉक्टर नदीम अख्तर पर मैहतपुर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-295ए के तहत केस दर्ज किया है. हालांकि, उसकी गिरफ्तार नहीं हुई है.

आपके शहर से (ऊना)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

ऐसे में अब हिंदू संगठनों की मांग है कि चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसका लाइसेंस रद्द किया जाए. सोमवार को हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मैहतपुर के बैरियर पर एकत्रित हुए. अस्पताल के बाहर युवाओं ने डॉक्टर का पुतला फूंका और कार्यवाही की मांग की. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने निजी अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी कर डाली और अस्पताल के भवन पर भगवा झंडे लगा दिए.
मामले की गंभीरता को देखता हुए प्रशासन ने पहले ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी थी. पुलिस की क्विक एक्शन रिस्पॉन्स टीम ने कड़ी मशक्क्त से भीड़ को काबू किया.

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे युवाओं में चंदन शर्मा ने डॉक्टर के इस टिप्पणी को बेहूदा करार देते हुए कहा कि डॉ. नदीम अख्तर को धार्मिक भावनाओं को भड़काने का अधिकार किसने दिया. उमंग ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से हिंदू समाज के प्रति हिमाचल प्रदेश में ऐसी अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा.

सख्त कार्रवाई की मांग रखी
गोल्डी कौंडल ने कहा कि ऊना जिला में इस प्रकार की गतिविधियों को बेनकाब करने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा. केवल डॉक्टर नदीम अख्तर ही नहीं, कुछ अन्य लोग भी हिंदू देवी-देवताओं के प्रति इस तरह की अभद्र टिप्पणियां कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-A के तहत मामला दर्ज किया है और इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Tags: Himachal Police, Himachal pradesh, Hindu Organization

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें