भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने काम न मिलने की वजह से चोरी की दुनिया में कदम रखा. आरोपी युवक घर-परिवार छोड़कर काम की तलाश में भोपाल आया था. काफी मशक्कत के बाद भी जब कहीं काम नहीं मिला, तो पेट भरने के लिए चोरी का रास्ता अपना लिया और धीरे-धीरे शातिर चोर बन गया. पुलिस के मुताबिक उसने पहले किसी की भैंस चुराई और बाद में दोपहिया वाहनों की चोरी करने लगा. एक के बाद एक लगातार तीन दोपहिया वाहनों की चोरी ने उसे पुलिस की निगाहों में ला दिया. आखिरकार पुलिस ने आरोपी चोर को धर दबोचा. उसके पास से चोरी के सामान भी पकड़े गए हैं.
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका नाम अशफाक है. वह शाजापुर का रहने वाला है. मजदूरी की तलाश में वह भोपाल आया था. लेकिन जब उसे बहुत दिनों तक कोई काम नहीं मिला तो उसने चोरी का रास्ता अपना लिया. पहले छोटी-छोटी चोरियां की, लत लग गई तो उसने बड़ी चोरी करना शुरू कर दिया. अशफाक ने पहले एक भैंस के बच्चे की चोरी की, उसके बाद उसने मोपेड समेत तीन दोपहिया वाहनों की भी चोरी की. अशफाक ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन चोरियों को अंजाम दिया.
आपके शहर से (भोपाल)

Sarkari Naukri 2023: कपड़ा मंत्रालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बढ़िया मौका, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, 60000 है सैलरी

Breaking News : IED ब्लास्ट में CRPF के दो जवान घायल | Bijapur | CG News | Hindi News | Naxal attack

Breaking News : Mahabharat में Shakuni Mama का किरदार निभाने वाले एक्टर Gufi Paintal का निधन

MP Rain Alert: भोपाल, सीहोर, मंदसौर सहित 20 जिलों में होगी बारिश, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

Indore Lifestyle: मॉर्निंग वॉकर्स के लिए लग रहे फ्रूट्स के स्टॉल, बढ़े रोजगार के अवसर, स्टूडेट्स भी स्टॉल लगाकर बेच रहे फ्रूट्स

JEE Main Vs JEE Advanced: जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन है सबसे अधिक कठिन? जानें डिटेल

कुंडली में मंगल दोष है तो आषाढ़ के मंगलवार को करें ये काम, सारी बाधाएं होंगी दूर, सागर के ज्योतिषाचार्य के सुझाव

Raipur : बच्ची की पीटाई मामले पर गृहमंत्री Tamradhwaj Sahu ने कलेक्टर को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

World Environment Day पर Indore में कार्यक्रम, PM Modi सिरपुर-यशवंत सागर तालाब को देखेंगे Virtually

UPSC Civil Services Prelims Result 2023: कब आएगा CSE प्रिलिम्स रिजल्ट 2023, फेल होने वाले कितनी बार और दे सकेंगे पेपर

छत्तीसगढ़ी में पढ़ें – का केहे- हां वो तो मैं हौं ?
टीआई सौरभ पांडे ने बताया कि कुछ दिनों पहले थाने में मिलिट्री गेट के पास रहने वाले दुर्गा यादव ने अपनी भैंस के बच्चे के चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दुर्गा यादव ने पुलिस को बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके भैंस के बच्चे को चुरा ले गया है. भैंस के सींग कुंडल आकार के थे. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज से छानबीन की, तो सिंधी कॉलोनी के पास भैंस का बच्चा दिखा. साथ ही आरोपी युवक का चेहरा भी सामने आ गया. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा.
पुलिस ने आरोपी अशफाक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने शहर के शाहजहानाबाद, अशोक गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र से तीन दोपहिया वाहनों की चोरी भी कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी अशफाक के पास से दो से ढाई लाख का माल भी बरामद किया है. अशफाक से और भी पूछताछ की जा रही है.
.
Tags: Bhopal news, Crime in MP
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:48 IST








