आदित्य तिवारी/भोपाल: राजधानी भोपाल में राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का ट्रैफिक बढ़ रहा है. यहां फ्लाइट्स की संख्या कम होने के बाद भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ को राजा भोज एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा उपयोगी संकेत माना जा रहा है. इसी के साथ कई महानगरों के लिए भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सीधी उड़ान प्रारंभ हो रही है.
बीते मई माह में भोपाल से 1 लाख 16 हजार से भी अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जिसमें सबसे ज्यादा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा के लिए यात्री फ्लाइट पर सवार हुए. मई के महीने में 872 उड़ानें भोपाल से संचालित की गई. वहीं हजार से अधिक उड़ानों का संचालन अप्रैल के माह में किया गया था.
अब अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भोपाल से पुणे एवं कोलकाता के लिए सीधी उड़ान जल्द ही प्रारंभ हो सकती है. एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक राजधानी से हर डेस्टिनेशन के लिए शानदार रिस्पांस प्राप्त हो रहे हैं.
आपके शहर से (भोपाल)

Indore Lifestyle: मॉर्निंग वॉकर्स के लिए लग रहे फ्रूट्स के स्टॉल, बढ़े रोजगार के अवसर, स्टूडेट्स भी स्टॉल लगाकर बेच रहे फ्रूट्स

MP Rain Alert: भोपाल, सीहोर, मंदसौर सहित 20 जिलों में होगी बारिश, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ी में पढ़ें – का केहे- हां वो तो मैं हौं ?

World Environment Day पर Indore में कार्यक्रम, PM Modi सिरपुर-यशवंत सागर तालाब को देखेंगे Virtually

UPSC Civil Services Prelims Result 2023: कब आएगा CSE प्रिलिम्स रिजल्ट 2023, फेल होने वाले कितनी बार और दे सकेंगे पेपर

Raipur : बच्ची की पीटाई मामले पर गृहमंत्री Tamradhwaj Sahu ने कलेक्टर को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

Breaking News : Mahabharat में Shakuni Mama का किरदार निभाने वाले एक्टर Gufi Paintal का निधन

भैंस की चोरी, फिर मोपेड और बाइक भी उड़ाई, लालच बढ़ी तो पकड़ा गया चोर

JEE Main Vs JEE Advanced: जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन है सबसे अधिक कठिन? जानें डिटेल

कुंडली में मंगल दोष है तो आषाढ़ के मंगलवार को करें ये काम, सारी बाधाएं होंगी दूर, सागर के ज्योतिषाचार्य के सुझाव

Breaking News : IED ब्लास्ट में CRPF के दो जवान घायल | Bijapur | CG News | Hindi News | Naxal attack
बढ़ रही यात्रियों की संख्या
डीजीसीए के अनुसार, घरेलू मार्ग पर मार्च में उड़ान भरने वाले यात्रियों का आंकड़ा रिकॉर्ड 1.3 करोड़ के स्तर पर चला गया है, जो फरवरी माह की तुलना में 7 प्रतिशत एवं 2022 मार्च के महीने के मुकाबले में 21 प्रतिशत अधिक हैं. इसी के साथ मुंबई और दिल्ली के किराए की बात करें तो वह 13,500 से 27,500 रुपये तक हो गया है, जो बीते वर्ष के मुकाबले 17 से 20 प्रतिशत कम था.
हवाई यात्रियों की संख्या एवं विमानों के फेरे
माह यात्री संख्या फेरे
जनवरी 2023 98,100 764
फरवरी 2023 96,947 899
मार्च 2023 1,03,338 842
अप्रैल 2023 1,05,078 1014
मई 2023 1,16,381 872
शहरों के लिए उड़ानों की संख्या
दिल्ली के लिए- 5
मुंबई के लिए- 3
बेंगलुरु के लिए- 2
हैदराबाद के लिए- 1
आगरा के लिए- 1
उदयपुर के लिए- 1
जयपुर के लिए- 1
गोवा के लिए- 1
अहमदाबाद के लिए- 1
.
Tags: Bhopal news, Domestic Flights, Mp news, Travel 18
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:49 IST








